Hindi NewsUP NewsPolice remand mastermind of gym sex abuse and religious conversion case; questioned for 30 hours
जिम यौन शोषण और धर्मांतरण के मास्टरमाइंड की पुलिस को मिली रिमांड, 30 घंटे होगी पूछताछ

जिम यौन शोषण और धर्मांतरण के मास्टरमाइंड की पुलिस को मिली रिमांड, 30 घंटे होगी पूछताछ

संक्षेप:

जिम की आड़ में धर्मांतरण और यौन शोषण के आरोपी की पुलिस को रिमांड मिल गई है। पूछताछ के लिए पुलिस ने मंगलवार को रिमांड की अपील की थी, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने शुक्रवार सुबह दस बजे से शनिवार शाम चार बजे तक की कस्टडी मंजूर की है।

Jan 30, 2026 06:52 am ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, मिर्जापुर, संवाददाता:
share Share
Follow Us on

जिम की आड़ में लड़कियों का यौन शोषण और धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमांइड इमरान खान की पुलिस को 30 घंटे की कस्टडी रिमांड मिल गई है। सीजेएम कोर्ट ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया। अब देहात कोतवाली पुलिस आरोपी को कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ करेगी। जिम की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण और धर्मांतरण मामले का देहात कोतवाली पुलिस ने 20 जनवरी को खुलासा किया था। इस कार्य को एक संगठित गिरोह अंजाम दे रहा था। गिरोह का मास्टरमाइंड इमरान खान है, जो केजीएन के नाम से तीन जिम संचालित करता था। दुबई भागने के दौरान इमरान को 23 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली से मिर्जापुर लाने के बाद पुलिस ने उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह की अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूछताछ के लिए पुलिस ने मंगलवार को रिमांड की अपील की थी, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने शुक्रवार सुबह दस बजे से शनिवार शाम चार बजे तक की कस्टडी मंजूर की है। इस पूरे मामले में अब तक सात आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिनमें एक जीआरपी का सिपाही भी शामिल है। वहीं, आठवां आरोपी अशफाक उर्फ लकी खान अब भी फरार है। डीआईजी सोमेन बर्मा के अनुसार, पूछताछ के बाद आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:पुलिस के कहने पर खाता फ्रीज नहीं कर सकता बैंक, हाईकोर्ट ने जारी किए दिशा निर्देश

मास्टरमाइंड से खुलेंगे गिरोह के कई गहरे राज

पुलिस की इस 30 घंटे की रिमांड को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि जांच अधिकारियों को संदेह है कि इस धर्मांतरण और शोषण के खेल के तार राज्य के बाहर और संभवतः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जुड़े हो सकते हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस इमरान से उसके वित्तीय लेन-देन, गिरोह के नेटवर्क और उन महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाएगी जो अब तक सामने नहीं आई हैं। साथ ही, फरार आरोपी लकी खान के संभावित ठिकानों और गिरोह में शामिल अन्य 'सफेदपोश' मददगारों की पहचान करना भी पुलिस की प्राथमिकता होगी। इस पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले में नई धाराएं जोड़ने और भविष्य में और अधिक गिरफ्तारियां करने की तैयारी में है।