डोसे के 50 रुपये मांगे तो दारोगा ने दिखाई वर्दी की हनक, दुकानदार को जीप में डालकर ले गया थाने

Jan 06, 2026 12:05 pm ISTPawan Kumar Sharma संवाददाता, मेरठ
share Share
Follow Us on

मेरठ में रविवार रात एक दारोगा ने डोसा मंगवाया। जब दुकानदार ने रुपये मांगे तो दारोगा ने दुकानदार को हिरासत में लिया और पुलिस चौकी ले आए। इसका पता लगते ही तमाम व्यापारी पहुंच गए, इसके बाद उसे दुकानदार को छोड़ना पड़ा।

डोसे के 50 रुपये मांगे तो दारोगा ने दिखाई वर्दी की हनक, दुकानदार को जीप में डालकर ले गया थाने

यूपी के मेरठ के बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के पास चाट बाजार में रविवार रात दारोगा ने डोसा मंगवाया। जब दुकानदार ने रुपये मांगे तो आरोप है कि दारोगा ने दुकानदार को हिरासत में लिया और पुलिस चौकी ले आए। इसका पता लगते ही तमाम व्यापारी पहुंच गए, इसके बाद दुकानदार को छोड़ा। सोमवार दोपहर भाजपा नेता और बुढ़ाना गेट के व्यापारियों ने कोतवाली थाने का घेराव कर हंगामा कर दिया। थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

बुढ़ाना गेट व्यापार संघ महामंत्री मयूर अग्रवाल ने बताया कि बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के बराबर में डोसा और आइसक्रीम की दुकान है। रविवार देर रात पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा योगेश कुमार थाने की जीप से आइसक्रीम के ठेले पर पहुंचा। आरोप है कि उसने ठेके से शराब मंगवाई और जीप में डोसा मंगवाकर खाया। डोसे वाले ने पचास रुपये मांगे तो दरोगा ने गाली गलौज कर दी। रात 11 बजे तक दुकान बंद करने की बात कहकर चले गए।

आरोप है थोड़ी देर बाद दरोगा दोबारा से दुकान पर पहुंचा और दीपक को जबरन जीप में डालकर ले गए। सोमवार को भाजपा नेता अंकुर गोयल, मयूर अग्रवाल एवं व्यापारियों ने कोतवाली थाने पहुंचकर हंगामा किया। दरोगा की अभद्रता का वीडियो फुटेज थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को सौंपी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांगी गई है। दरोगा पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

तीन निरीक्षक और 16 उप निरीक्षकों को किया तबादला

उधर, बिजनौर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। जिसमें तीन निरीक्षक और 16 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। एसपी अभिषेक झा ने दो निरीक्षकों और 16 उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से थानों में तैनाती दी है। थाना किरतपुर में अपराध निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा को थाना बढ़ापुर में निरीक्षक अपराध, पुलिस लाइन से निरीक्षक सुभाष चंद्र को साइबर क्राइम पेशी, सीओ चांदपुर, निरीक्षक महेंद्र पाल सिंह को साइबर क्राइम पेशी, सीओ नजीबाबाद में तैनाती दी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन से दरोगा शेर सिंह को थाना हल्दौर, दरोगा संजय कुमार को थाना स्योहारा की कस्बा चौकी प्रभारी, दरोगा कुलवीर सिंह को थाना कोतवाली शहर की सिविल लाइन चौकी प्रभारी, दरोगा दीपक कुमार को थाना नहटौर, दरोगा राजीव कुमार को थाना अफजलगढ़, दरोगा सुनील मिठालिया को थाना नगीना देहात, दरोगा प्रवीन कुमार को थाना नगीना बनाया है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |