Hindi NewsUP NewsPolice leave will be cancelled till 28 October in UP DGP Rajeev Kushan issued an order
यूपी में 28 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी पुलिसकर्मियों की छुट्टी, डीजीपी ने जारी किया आदेश

यूपी में 28 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी पुलिसकर्मियों की छुट्टी, डीजीपी ने जारी किया आदेश

संक्षेप: आगामी त्योहारों को देखते हुए यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। सीएम योगी के निर्देश पर यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने आदेश जारी कर दिया है। पर्व के दौरान पुलिस कर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी करेंगे।

Wed, 15 Oct 2025 10:11 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

आगामी त्योहारों को देखते हुए यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। सीएम योगी के निर्देश पर यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने आदेश जारी कर दिया है। पर्व के दौरान पुलिस कर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी करेंगे और कोई भी अप्रिय घटना न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। डीजीपी ने कहा है कि दीपावली और छठ के त्यौहार को देखते हुए प्रदेश में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को 16 से 28 अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है। आपात परिस्थितियों में केवल वरिष्ठ अफसरों की अनुमति से छुट्टी ली जा सकेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बतादें कि 18 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक त्योहार हैं। 18 को धनतेरस, 19 को छोटी छिवाली, 20 को दिवाली, 21 को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को इस बार भाईदूज का त्योहार पड़ रहा है। इसके बाद छठ पर्व शुरू हो जाएगा जो 28 अक्टूबर तक चलेगा। डीजीपी ने बताया कि त्योहारों के चलते बाजारों में भीड़भाड रहती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों की जगह-जगह ड्यूटी लगाई जाती है जिससे की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बनी रहे।

त्यौहारों को लेकर यूपी में चल रहा विशेष अभियान

वहीं दूसरी ओर आगामी त्यौहारों के मद्देनजर यूपी सरकार ने पूरे प्रदेश में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य उत्पादों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बयान के मुताबिक, सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आठ से 17 अक्टूबर तक दीपावली विशेष अभियान शुरू किया है। बयान में कहा गया है कि इस अभियान के तहत अब तक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 4621 स्थानों का निरीक्षण किया, 2085 छापे मारे और 2853 नमूनों की जांच की है। इसके अनुसार, अब तक कुल 2993 क्विंटल मिलावटी और अस्वास्थ्यकर खाद्य सामग्री जब्त की गई, जिसका अनुमानित मूल्य 3.88 करोड़ रुपये है। बयान में कहा गया है कि मानव उपभोग के योग्य नहीं होने पर 1155 क्विंटल सामग्री नष्ट की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1.75 करोड़ रुपये है। इसके मुताबिक, उन्नाव, मथुरा और लखनऊ में भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत तीन प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |