Hindi NewsUP Newspolice entered the house without a search warrant and were trapped and the police had to call in reinforcements
बिना सर्च वारंट घर में घुसकर फंस गई पुलिस, ताले में हुए बंद; बुलानी पड़ी फोर्स

बिना सर्च वारंट घर में घुसकर फंस गई पुलिस, ताले में हुए बंद; बुलानी पड़ी फोर्स

संक्षेप:

गांव के ही एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि हरिवंश निषाद के परिवार वाले उनके खेत में छत के रास्ते कूड़ा फेंकते हैं। जांच के लिए 2 पुलिसकर्मी रविवार शाम वादी मुसाफिर के साथ हरिवंश के घर पहुंचे थे। वहां मौजूद महिलाओं ने आरोपों को खारिज किया। इसके बाद पुलिस, वादी के साथ घर में घुसी और छत तक चली गई।

Nov 17, 2025 02:30 pm ISTAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

UP Police News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बिना सर्च वारंट के एक घर में घुसकर पुलिस खुद ही फंस गई। मामला जिले के गोला बाजार क्षेत्र का है। यहां के बरहजपार माफी गांव में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब बिना सर्च वारंट और बिना महिला पुलिस के दो पुलिसकर्मी वादी के साथ एक प्रतिवादी के घर में घुस गए। अंदर केवल महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। इसी बीच किसी ने घर का शटर बंद कर ताला जड़ दिया। इससे दोनों पुलिसकर्मी अंदर ही फंस गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। किसी ने 112 नंबर पर कॉल कर दिया। इसके बाद थाना प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। लोगों को डांट-फटकार लगाते हुए थाना प्रभारी ने किसी तरह शटर का ताला खुलवाया और दोनों पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि गांव के मुसाफिर ने थाने में तहरीर दी थी कि हरिवंश निषाद के परिवार वाले उनके खेत में छत के रास्ते कूड़ा फेंकते हैं। शिकायत की जांच के लिए ही दो पुलिसकर्मी रविवार शाम वादी मुसाफिर के साथ हरिवंश के घर पहुंचे थे। महिलाओं ने आरोपों को खारिज कर दिया लेकिन पुलिस और वादी छत तक पहुंच गए। इस बीच किसी ने पीछे से शटर बंद कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस सास, बहू और हरिवंश के बाहर से आए बेटे योगेंद्र को पकड़कर थाने ले गई।

क्या बोले ग्रामीण

इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि योगेंद्र घटना के समय घर पर मौजूद भी नहीं था। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, पुलिस के अफसर इस मामले पर बोलने से बच रहे हैं। गांव वालों ने बताया कि सिपाहियों को गोला पुलिस ने किसी तरह निकाला।

ये भी पढ़ें:UP Weather: दिसंबर आते ही कड़कड़ाती सर्दी की होगी शुरू, अभी से सताने लगी शीतलहर
ये भी पढ़ें:लाठी-डंडे लेकर भिड़े लोग, जमकर चलाए पत्थर; यूपी के इस शहर में सुबह-सुबह बवाल
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |