यूपी में ऐशबाग बना नया अमृत स्टेशन, पीएम मोदी ने किया वर्चुअली लोकार्पण

प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत भारतीय रेलवे के 75 नए रूप में तैयार किए गए 'अमृत स्टेशनों' और अन्य प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी। इनमें यूपी की राजधानी लखनऊ का ऐशबाग स्टेशन भी शामिल है।

पीएम मोदी ने ऐशबाग जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत 75 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों एवं अन्य परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास रिमोट बटन दबाकर किया। इसमें पुनर्विकसित पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ऐशबाग जं. रेलवे स्टेशन का लोकार्पण भी शामिल रहा।

इस मौके पर ऐशबाग जं. स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, एमएलसी लालजी प्रसाद निर्मल एवं मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अपर्णा बिष्ट यादव, महानगर अध्यक्ष, भाजपा आनंद द्विवेदी , प्रतिनिधि केंद्रीय रक्षामंत्री, भारत सरकार दिवाकर त्रिवेदी , जनप्रतिनिधिगण, लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

डीआरएम ने कहा कि ऐशबाग जं. का व्यापक उन्नयन कार्य पूरा किया गया है। इस आधुनिकीकरण से हजारों यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत स्टेशन को आधुनिक, सुरक्षित, सुविधाजनक एवं विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ऐशबाग जं. स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।

जींद और सोनीपत स्टेशनों के मध्य चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की विशेषताओं से उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया। तत्पश्चात उन्होंने कार्यक्रम में निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने गीत-संगीत एवं नृत्य तथा लघु नाटिका का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक अरिजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

24.13 करोड़ से कराए गए हैं विकास के कार्य

- स्टेशन परिसर का व्यापक विस्तार एवं सौंदर्यीकरण किया गया है।

- यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ उच्च स्तरीय पार्किंग सुविधाओं का भी विकास किया गया है।

- प्लेटफार्मों पर आधुनिक फर्श, आधुनिक प्रसाधन, उन्नत पार्किंग एरिया (5,500 वर्ग मीटर) तथा सर्कुलेटिंग एरिया (4,300 वर्ग मीटर) में हरित पार्कों का विकास तथा अनुरूप एलईडी. साइनेज लगाए गए हैं।

- दोनों तरफ के प्रवेश द्वारों पर ‘काऊ कैचर’ का प्रावधान किया गया है।

प्रत्येक प्लेटफार्म पर होगी लिफ्ट, एस्केलेटर सुविधा

वर्तमान में एक एफओबी और प्लेटफार्म 1 एवं 6 पर लिफ्ट कार्यरत हैं। सितंबर से 06 मीटर चौड़े नए एफओबी का निर्माण शुरू होगा, जिसकी टारगेट तिथि 31 अगस्त 2027 है। इसके बाद प्रत्येक प्लेटफार्म पर लिफ्ट और दोनों छोरों पर एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।