Highlight: कांग्रेस-सपा की वजह से लक्ष्य पूरा नहीं, महिला आरक्षण पर PM मोदी गरजे
PM Narendra Modi Varanasi Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के प्रवास पर मंगलवार को काशी पहुंचे हैं। बरेका इंटर कॉलेज मैदान में जनआक्रोश महिला सम्मेलन के मंच पर पीएम मोदी, योगी, बीजेपी अध्यक्ष और महिलाएं हैं।
PM Narendra Modi Varanasi Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के प्रवास पर मंगलवार को काशी पहुंच गए हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद बरेका इंटर कॉलेज मैदान में जनआक्रोश महिला सम्मेलन के मंच पर पीएम मोदी के साथ योगी, बीजेपी अध्यक्ष और महिलाएं थीं । यहां 6,332 करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं की सौगात दी। मंच से बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके पीएम मोदी महिला सम्मेलन को भी संबोधित किया।
PM Narendra Modi Varanasi Visit LIVE: ये 'परिवारवादी' नहीं चाहते हैं कि बेटियां विधानसभा और लोकसभा तक पहुंचे
काशी में महिला सम्मेलन से पीएम मोदी सपा-कांग्रेस पर गरजे। इन पार्टियों ने पिछले 40 सालों से महिला आरक्षण पर ब्रेक लगा रखा है। मैं अपनी बहनों को आश्वस्त करता हूं कि आपके आरक्षण के अधिकार को लागू करवाने में मैं कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। ये 'परिवारवादी' पार्टियां नहीं चाहतीं कि बेटियां विधानसभा और लोकसभा तक पहुंचे।
PM Narendra Modi Varanasi Visit LIVE: कांग्रेस की वजह से महिलाओं के लिए आरक्षण को लागू नहीं हो पाया: मोदी
आपके सांसद और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सबका आशीर्वाद चाहिए। महिलाओं के लिए आरक्षण को लागू करना कांग्रेस जैसे दलों की वजह से हमारा प्रयास संसद में सफल नहीं हो पाया।
PM Narendra Modi Varanasi Visit LIVE: मोदी बोले- विकास भारत को विकसित बनाने का मिशन जारी
काशी और अयोध्या के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने वाले कार्यों किया गया। मोदी ने कहा कि वाराणसी से पुणे और अयोध्या से मुंबई के लिए शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। मोदी ने कहा कि काशी की मातृशक्ति मेरा नमन है। विकास भारत को विकसित बनाने का मिशन जारी है। मोदी ने कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना हमारा लक्ष्य है। महिला कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नारी शक्ति विकसित भारत का स्थान है।
PM Narendra Modi Varanasi Visit LIVE: भोजपुरी में महिलाओं को प्रणाम किया
प्रधानमंत्री मोदी ने हर-हर महादेव के जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने भोजपुरी में महिलाओं को प्रणाम किया। संबोधन में मोदी ने कहा कि हमारी काशी माता श्रृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी, माता संकठा जैसे दिव्य शक्तियों की भूमि है
PM Narendra Modi Varanasi Visit LIVE:राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन ने सम्मेलन को किया संबोधित
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन सम्मेलन में कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की आधी आबादी को वह सम्मान दिया है, जो पूर्ववर्ती सरकारें नहीं दे सकीं। नीतिन नवीन ने कहा कि कि महिलाओं के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। नवीन ने काशी की विशेषता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक शहर या भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि एक जीवंत चेतना है। जिस प्रकार मां गंगा भारतीय संस्कृति को सिंचित करती हैं, उसी प्रकार देश की महिलाएं परिवार और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
PM Narendra Modi Varanasi Visit LIVE: परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण
पीएम मोदी ने 6,332 करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं की सौगात दी। परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण किया।
PM Narendra Modi Varanasi Visit LIVE: योगी ने विपक्ष पर जमकर हमला किया
सम्मेलन को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बिंदु प्राचीन काल से रही है लेकिन काशी के बारे में जो धारणा थी अवधारणा किस रूप में बदलती दिखाई दे रही थी इसलिए दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बना। काशी विश्वनाथ चेतना का केंद्र बिंदु के रूप में हम सबको देखने को मिला है। आज हम सब इस बारे में देखते हैं। प्रधानमंत्री ने काशी से प्रारंभ किया परंपरा को जीवंतता प्रदान की। योगी ने विपक्ष पर जमकर हमला किया। योगी कहा कि आधी आबादी के मन विपक्ष के खिलाफ गुस्सा है।
PM Narendra Modi Varanasi Visit LIVE: मोदी गोल्फ कार्ट से महिला सम्मलेन स्थल पर पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोल्फ कार्ट से महिला सम्मलेन स्थल पर पहुंचे। वह मातृशक्ति के बीच पहुंचकर उनका अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद हैं।
PM Narendra Modi Varanasi Visit LIVE:सीएम योगी महिला सम्मेलन के मंच पर
सीएम योगी महिला सम्मेलन के मंच पर पहुंच गए हैं। यहां मंच पर सीएम योगी की मौजूदगी में 44 को मंच पर बैठाया गया। पीएम मोदी का इंतजार है।
PM Narendra Modi Varanasi Visit LIVE: महिलाओं में गजब का उत्साह
पीएम मोदी के पहुंचने पर काशीवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। महिला संगठन की महिलाओं में भी गजब का उत्साह है। मोदी को सुनने के लिए महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। खास बात यह है कि कार्यक्रम की कमान महिलाओं के हाथ में है।
पीएम मोदी बरेका स्थित हेलीपैड पर लैंड किए। यहां से मोदी गेस्ट हाउस पहुंचे। करीब पांच बजे वे महिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए आयोजित सभा स्थल पर पहुंचेंगे।
PM Narendra Modi Varanasi Visit LIVE: महिला सम्मेलन के लिए भारी भीड़ जुटने लगी
महिला सम्मेलन के लिए भारी भीड़ जुटने लगी है। माना जा रहा है कि काशी में यह महिलाओं का अब तक का सबसे बड़ा जुटान होगा। यहां तक इस सम्मेलन की कमान महिलाएं ही संभाल रही हैं।
PM Narendra Modi Varanasi Visit LIVE: काशी पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी काशी दौरे पर पहुंचे हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य ने पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी रहे। इसके बाद पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से बरेका के लिए रवाना हुए।
PM Narendra Modi Varanasi Visit LIVE: राज्यपाल और राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे अगवानी
Font Size
Listen
मोदी दोपहर करीब डेढ़ बजे सिक्किम से बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। यहां उनकी अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य व बृजेश पाठक करेंगे। मोदी का दो दिन में 20 घंटे का प्रवास होगा। 29 को वह बरेका से विश्वनाथ मंदिर तक करीब 15 किमी की यात्रा कर लोगों से जुड़ने का प्रयास करेंगे। यहां से हरदोई रवाना होंगे।