LIVE UPDATES
रिफ्रेशLIVE UPDATES
रिफ्रेशPM Modi Varanasi Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। उनके साथ वाराणसी पहुंचे सीएम योगी भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस यात्रा को काशी में एक स्वर्णिम अध्याय बताया। इस दौरान पीएम मोदी लगभग 451 करोड़ रुपये की लागत वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। इसके अलावा सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भाग भी लिया। साथ ही 1,115 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 16 अटल आवासीय विद्यालयों का भी उद्घाटन किया।
पीएम मोदी क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी, जिसे लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इस स्टेडियम की वास्तुकला भगवान शिव से प्रेरणा लेती है, जिसमें अर्धचंद्राकार छत कवर, त्रिशूल के आकार की फ्लड लाइट और घाट की सीढ़ी की तरह बैठने की व्यवस्था के लिए डिजाइन बनाए गए हैं। स्टेडियम की क्षमता 30,000 दर्शकों की होगी।
पीएम मोदी ने कहा कि आजकल टूरिस्ट गाइड बहुत बड़ा रोजगार बन रहा है। जो भी टूरिस्ट आ रहा है वह सबकुछ समझना चाहता है। अब यहां काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। आप गाइड बनकर आइए और लोगों को यहां के बारे में समझाइए और इनाम जीतिए। हमें यह काम इसलिए करना है कि मैं चाहता हूं मेरी काशी का दुनिया में डंका बजना चाहिए। मैं चाहता हूं कि दुनिया में गाइड की बात हो तो काशी के गाइड का नाम सम्मान से लिया जाए। सभी गाइड अभी से तैयारी करें और बढ़चढ़कर इसमें हिस्सा लें।
बनारस सदियों से शिक्षा का केंद्र रहा है। देश दुनिया के कोने-कोने से आकर यहां पढ़ाई करते हैं। आज भी कितने ही लोग ज्ञान लेने आते हैं। आज इसी भावना को केंद्र में रखकर अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण किया है। इस पर करीब 1100 करोड़ खर्च किए गए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि अब यहां सांसद ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। कोशिश यही है कि काशी के इतिहास, यहां की विरासत, यहां के त्योहार, यहां के खान-पान के प्रति जागरूकता और बढ़े। सांसद ज्ञान प्रतियोगिता भी शहर और ग्रामीण इलाकों में अलग अलग आयोजित की जाएगी। काशी के बारे में सबसे ज्यादा काशी के ही लोग जानते हैं। काशी के लोग काशी के ब्रांड एंबेसडर हैं। यह जरूरी है कि काशी के लोग अपनी जानकारी को अच्छे से बता सकें।
पीएम मोदी ने कहा कि काशी को तो देश की सांस्कृतिक राजधानी का गौरव प्राप्त है। काशी की गली-गली में गीत गूंजते हैं। यह स्वाभाविक भी है। यह नटराज की नगरी है। सारे स्वर महादेव के डमरू से उत्पन्न हुए हैं। सारी विधाओं ने बाबा के विचारों से जन्म लिया है। इन्हीं कलाओं और विधाओं को मुनियों ने व्यवस्थित और विस्तृत किया है। काशी मतलब सात वार नौ त्योहार। यहां कोई भी उत्सव गीत संगीत के बिना पूरा हो ही नहीं सकता है। चाहे घर की बैठकी हो या बजड़े पर बुढ़वा मंगल। भरत मिलाप हो या नाग नथैया। संकट मोचन का संगीत समरोह हो या देव दीपावाली, सबकुछ सुरों में समाया हुआ है।
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने जिस काशी की कल्पना की थी, विकास और विरासत का वह सपना धीरे-धीरे साकार हो रहा है। दिल्ली में व्यस्तता के बीच भी काशी सांसद सांस्कृति महोत्सव को देखा और व्यापक रूप से लोगों ने हिस्सा लिया। रात में देर से पहुंचता था, तब भी वीडियो देख लेता था। मुझे गर्व है, इसके जरिए मुझे इस क्षेत्र की इतनी सारी प्रतिभाओं से सीधा जुड़ने का अवसर मिल गया है।
प्रदेश में 1267 करोड़ से बने 16 अटल आवासीय विद्यालयों में मजदूरों, निर्माण श्रमिकों और कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों की छह से 12वीं तक की नि:शुल्क पढ़ाई होगी। वहां एक साथ 550 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवासीय शिक्षा मिलेगी। 10-15 एकड़ क्षेत्रफल में बने स्कूल में कक्षाए, खेल मैदान, मनोरंजक क्षेत्र, एक मिनी सभागार, छात्रावास परिसर, मेस और कर्मचारियों के लिए आवासीय फ्लैट हैं। पीएम ने रुद्राक्ष में बनारस के अटल विद्यालय में अध्ययनरत 20 बच्चों व उनके 10 अभिभावकों से संवाद भी किया।
लखनऊ मंडल के सिठौली कलां, मोहनलालगंज में निर्मित अटल आवासीय विद्यालय में भी सजीव प्रसारण किया जाएगा। श्रम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बस्ती, चित्रकूटधाम (बांदा), देवीपाटन (गोंडा), गोरखपुर, झांसी (ललितपुर), कानपुर, लखनऊ, मेरठ (बुलंदशहर), विंध्याचलधाम (सोनभद्र), प्रयागराज, सहारनपुर (मुजफ्फरनगर) एवं वाराणसी मंडल मुख्यालय।
पीएम नरेंद्र मोदी ने रिमोट दबाकर यूपी के 16 अटल आवासीय स्कूलों का लोकार्पण किया। ये 1115 करोड़ के लागत से बना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूली छात्रों से मिले। इस दौरान बच्चों ने ताली बजाकर पीएम और सीएम की स्वागत किया।
पीएम मोदी संपूर्णानंद में नारी शक्ति से मुलाकात के बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लिए रवाना हो गए हैं। यहां से वह यूपी के 16 अटल आवासीय स्कूलों का लोकार्पण करेंगे।
पीएम ने कहा कि देश की माता बहनों बेटियों को नाम संपत्ति की परंपरा शुरू की है। आज काशी में भी हजारों महिलाओं के नाम रजिस्ट्री हुई है। इससे परिवार में उनकी अहमियत बढ़ी है। आज खेल के मैदान से लेकर राफेल उड़ाने तक हमारी बेटियां कमाल कर रही हैं। जब महिलाओं को समान अवसर मिलते हैं। तब विकास को कितनी गति मिलती है इसका बनारस साक्षी है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमें ऐसा समाज तैयार करना है जिसमें नारी को आगे बढ़ने के लिए किसी के सहयोग की जरूरत ना पड़े। इसके लिए कानूनी प्रयास भी जारी है। इसलिए इस कानून का नाम नारी शक्ति वंदन अभिनंदन अधिनियम रखा गया है। हालांकि कुछ लोगों को इसमें भी वंदन से परेशानी है। अब माताओं को वंदन नहीं करेंगे तो क्या करेंगे।
मुद्रा योजना के सहयोग से महिलाएं उद्योग से जुड़ी हैं। बनारस और पूर्वांचल में बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह भी तैयार हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थ व्यवस्था को गति दे रही हैं। कृषि सखी, पशु सखी की भी बड़ी संख्या तैयार हुई है। इन महिलाओं ने अपने इलाके में एक पहचान बनाई है। ये महिलाएं ही लोगों को रास्ता दिखाएंगी।
पीएम मोदी ने कहा कि बनारस में 2 लाख 30 हजार से ज्यादा महिलाओं को उज्ज्वाला योजना का लाभ मिला है। प्रति सिलेंडर सरकार से 400 रुपये सब्सिडी भी मिल रही है।
काशी माता अनपूर्णा और मां गंगा की पावन नगरी है। यहां के कण कण मात्र शक्ति की महिमा जुड़ी है। मां विध्यावासिनी भी वाराणसी दूर नहीं है। काशी भी अहिल्याबाई होल्कर की साक्षी रही है। नारी शक्ति वंदन अभिनंदन ने दुर्गा पूजा के उत्सव को बढ़ा दिया है। इससे नए रास्ते खुलेंगे। संसद में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी। आज काशी की पवित्र धरती से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। नारी का नेतृत्व बाकि दुनिया के लिए एक आधुनिक व्यवस्था हो सकती है। लेकिन हम तो महादेव से पहले पार्वती और गंगा को प्रमाण करने वाले लोग हैं। काशी लक्ष्मी बाई की जन्मभूमि है।
सीएम योगी वाराणसी में शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में पीएम मोदी का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आज बहनें सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ी हैं। उन्होंने नए नए प्रतिमान गढ़े हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे छोटे शहरों में टैलेंट है। इन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके देने के लिए खेल इंडिया से देश के कोने कोने में टैलेंट की खोज हो रही है। उनके लिए सरकार हर कदम उठा रही है। आज यहां कई खिलाड़ी मौजूद हैं। इन लोगों ने स्पोर्ट्स में देश का नाम किया है। आज खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे कोच और कोचिंग का होना बहुत जरूरी है। सरकार अच्छी कोचिंग की व्यवस्था भी कर रही है। जो खिलाड़ी बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर आते हैं, उन्हें कोच बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गांव-गांव में आधुनिक खेलों के लिए मौके दे रही है। अब देश के हर कोने में खिलाड़ियों को सुविधाएं देने की कोशिश हो रही है। खेलों इंडिया के तहत स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जा रहा है। उसका लाभ बेटियों को होगा।
नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में खेल को उसी कैटेगरी में रखा गया है जैसे साइंस, मैथ हो। पहले एक्स्ट्रा एक्टिविटी में रखा जाता था। अब खेल को प्रमुख विषय की तरह पढ़ाया जा रहा है। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनी है। यूपी में भी हजारों करोड़ रुपए खेल की सुविधाओं के विस्तार पर खर्च किया जा रहा है। यह न सिर्फ खेलों के लिए बल्कि देश की साख के लिए भी महत्वपूर्ण है।
पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों के बिना काशी में कोई भी कार्य सिद्ध नहीं हो सकता आपके आशीर्वाद से काशी के कायाकल्प के लिए नए अध्याय लिखते रखते रहेंगे। आप सभी को क्रिकेट की बधाई देता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि खेल को उसी कैटेगरी में रखा गया है जैसे अन्य विषय है। विद्यालयों में खेल को अब एक विषय की तरह पढ़ाया जा रहा है।