Hindi NewsUP NewsPM Narendra Modi UP Varanasi Visit Banaras Barecka Railway Station under high security
वाराणसी में पीएम मोदी के आने की तैयारी, बनारस स्टेशन और बरेका में कड़ी निगरानी

वाराणसी में पीएम मोदी के आने की तैयारी, बनारस स्टेशन और बरेका में कड़ी निगरानी

संक्षेप:

यूपी के वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बरेका परिसर और बनारस रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील है। यहां हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सर्विलांस कैमरे से लगातार निगरानी हो रही है।

Nov 07, 2025 07:39 am ISTSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, वाराणसी
share Share
Follow Us on

यूपी के वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बरेका परिसर और बनारस रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील है। यहां हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सर्विलांस कैमरे से लगातार निगरानी हो रही है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को कैंप कार्यालय एवं पुलिसलाइन स्थित हाल में ब्रीफिंग की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन एवं प्रस्थान के रूट, रात्रि प्रवास स्थल, बनारस स्टेशन पर कार्यक्रम स्थल नो फ्लाई जोन घोषित हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीपी ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं प्रोटोकॉल के अनुपालन से संबंधित निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए आंतरिक, मध्य एवं बाह्य सुरक्षा घेरा है। कार्यक्रम स्थल एवं मार्ग में भीड़ नियंत्रण के उचित प्रबंधन, कार्यक्रम स्थल पर प्रॉपर चेकिंग के बाद प्रवेश को लेकर निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:यूपी में कल से अग्निवीर रैली शुरू, 12 जिलों के क्लर्क और ट्रेडमैन पदों पर भर्ती

कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्रों एवं वीवीआईपी मार्ग पर रूफ टॉप ड्यूटी, कंट्रोल रूप से निगरानी के निर्देश दिए। भीड़ नियंत्रण के लिए रस्सों का प्रयोग करने को कहा। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) तरुण गाबा, अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरि मीणा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल रहे।

डमी कार के साथ फ्लीट रिसर्हल

प्रधानमंत्री के आगमन एवं प्रस्थान को लेकर डमी कार के साथ गुरुवार को फ्लीट रिहर्सल किया गया। बाबतपुर एयरपोर्ट से हरहुआ गिलट बाजार, फुलवरिया फोरलेन होते हुए ककरमत्ता के रास्ते बरेका गेस्ट हाउस तक रिहर्सल किया गया। इधर बरेका गेस्ट हाउस से बनारस रेलवे स्टेशन एवं स्टेशन से हेलीपैड के बीच ग्रांड रिहर्सल किया गया। एलआईयू के अफसर भी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |