मेरठ आ रहे पीएम मोदी करेंगे एक लाख लोगों को संबोधित, 10 मिनट मेट्रो का सफर

Feb 15, 2026 11:21 am ISTSrishti Kunj मुख्य संवाददाता, मेरठ
share

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ आ रहे हैं। रैपिड रेल के अगले चरण के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मेरठ आ रहे पीएम मोदी करेंगे एक लाख लोगों को संबोधित, 10 मिनट मेट्रो का सफर

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ आ रहे हैं। रैपिड रेल के अगले चरण के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। माना जा रहा है कि 22 फरवरी को रैपिड रेल के उद्घाटन के अवसर पर करीब एक लाख लोगों की जनसभा को संबोधित करेंगे।

भलेही जनसभा का केंद्र मेरठ होगा, लेकिन इसमें आसपास के पांच जिलों से भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। माना जा रहा है प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोग शामिल होंगे। इस रैली के जरिए प्रधानमंत्री न केवल विकास कार्यों की सौगात देंगे, बल्कि क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद भी करेंगे। 2027 का शंखनाद करेंगे। 36 ब्लॉकों में जनसभा स्थल और लोगों के पहुंचने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

डीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक

डीएम डा.वीके सिंह ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर शनिवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि भले ही यह रैपिड, मेट्रो और हवाई मार्ग का दौरा है, लेकिन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री इस दौरे में शहर का हवाई जायजा लेंगे।

आज जनप्रतिनिधियों के साथ होगी बैठक

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर डीएम, एसएसपी रविवार को सर्किट हाउस में सांसद, विधायक, एमएलसी, मेयर समेत सभी प्रमुख जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

करीब 10 मिनट ही नमो भारत से यात्रा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेरठ दौरे के कार्यक्रम में लगातार फेरबदल हो रहा है। शनिवार की रात यह सूचना हुई है कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब 10 मिनट ही नमो भारत/मेट्रो से सफर करेंगे। संभावना है कि यह सफर शताब्दीनगर स्टेशन से मेरठ साउथ के बीच ही होगी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार है। शनिवार को उच्च स्तर पर विचार-विमर्श में यह जानकारी हुई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वायु सेना के हेलीकॉप्टर से सीधे मोहकमपुर आएंगे। प्रधानमंत्री के साथ नमो भारत/मेट्रो में राज्यपाल और मुख्यमंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि भी रहेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अब 19 से 21 के बीच मुख्यमंत्री के मेरठ आने की संभावना जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री 19-20 को आएंगे मेरठ

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के मेरठ खंड के उद्घाटन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन करने मेरठ आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले व्यवस्थाओं और तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ का दौरा करेंगे। अधिकारियों का मानना है कि संभावना है कि 19 या 20 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।