| लाइव हिन्दुस्तान | Tue, 09 Apr 2024 12:41 PM
हमें फॉलो करें![]()
![]()
PM Modi Pilibhit Rally Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीलीभीत रैली में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी तराई के जिले पीलीभीत से पड़ोसी जिलों के मतदाताओं को भी साधेंगे। पीलीभीत की जनसभा का प्रभाव बरेली मंडल की बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और आंवला लोकसभा सीट पर पड़ना तय है। प्रधानमंत्री मोदी ने पीलीभीत में हो रही जनसभा के मंच से केंद्र और यूपी सरकार की नीतियों से मतदाताओं को रूबरू कराया। पीएम ने रैली में पीलीभीत सीट से जितिन प्रसाद, बरेली सीट से छत्रपाल गंगवार सहित रुहेलखंड की अन्य सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों को वोट देने की अपील लोगों से की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला भी बोला।
भाजपा ने पीलीभीत सीट से वर्तमान सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद पर भरोसा जताया है। पार्टी चुनाव प्रचार और प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पीलीभीत में मंगलवार को भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा से तराई के साथ ही बरेली मंडल का सियासी तापमान बढ़ना तय है। यूपी में पहला चरण नजदीक आने के साथ ही पश्चिमी यूपी में लगातार हो रहीं रैलियों में प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर लगातार हमले कर रहे हैं।
9 Apr 2024, 12:49:20 PM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: सरदार पटेल का विपक्ष करता है बहिष्कार: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता के लिए जिंदगी खपा दी। सरदार पटेल ने देश को एक किया उनका विपक्ष बहिष्कार करते हैं। भारत को बांटने की साजिश में जुटे इंडी गठबंधन से और कोई उम्मीद नहीं कर सकते। देश की एकता, अखंडता के लिए बीजेपी आपके आशीर्वाद के लिए आपके पास आए हैं।
9 Apr 2024, 12:44:13 PM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: महिलाओं ने किया पीएम मोदी का स्वागत
तुष्टीकरण के दबाव में कांग्रेस और सपा सीएए का विरोध कर रही है। विदेशी धरती पर अत्याचार की वजह से भागने के लिए मजबूर हुए हिंदुओं और सिखों को भारत अगर नागरिकता नहीं देगा तो कौन देगा। वो अपने हैं या नहीं। उन्हें संभाले या नहीं। पीलीभीत में रहने वाले ऐसे लोगों को गारंटी है अप्लाई करो आपको भारत की नागरिकता मिलेगी।
9 Apr 2024, 12:41:56 PM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: तुष्टीकरण के दलदल में डूबी कांग्रेस
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण के दलदल में इतना डूब गई की बाहर नहीं निकल सकती है। कांग्रेस ने जो घोषणापत्र बनाया है वो कांग्रेस का नहीं ऐसा लगता है वो मुस्लिम लीग का घोषणापत्र है। तुष्टीकरण के दबाव में ही कांग्रेस हो या सपा सीएए का विरोध कर रही है।
9 Apr 2024, 12:38:10 PM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: राम की पूजा करने वालों को पार्टी से निकाला: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मंदिर बनाने को रोकने के लिए अदालत में जो करना था कर लिया। मंदिर बनने से रोकने के लिए लाख कोशिश कर ली। प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा दिया और आने वालों को पार्टी से निकाल दिया। कोई राम की पूजा करे इसलिए पार्टी से निकाल दो ये कैसी पार्टी है। ऐसा पाप करने वालों को कभी भूलिएगा नहीं।
9 Apr 2024, 12:31:57 PM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: कांग्रेस ने किया भगवान राम का अपमान: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने पीलीभीत में राम मंदिर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर न बने, इसके लिए कांग्रेस ने लाख कोशिश की, लेकिन जब देश की जनता ने पाई-पाई देकर इतना भव्य मंदिर बना दिया। मंदिर वालों ने आपके सारे गुनाह माफ करके प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित किया, लेकिन कांग्रेस ने आमंत्रण को ठुकरा कर भगवान राम का अपमान किया और जो नेता प्राण प्रतिष्ठा में गए, उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
9 Apr 2024, 12:23:13 PM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: पीएम मोदी ने उठाया शक्ति के अपमान का मामला
पीएम मोदी ने कांग्रेस के शक्ति का अपमान करने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पीलीभीत की धरती पर माता यशवंतरी देवी का आशीर्वाद है। यहां आदि गंगा मां गोमती का उद्गम स्थल है। आज नवरात्रि के पहले दिन मैं देश को ये भी याद दिला रहा हूं कि कैसे इंडी गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है। आज देश में जिस शक्ति की पूजा हो रही है, उस शक्ति का कांग्रेस ने घोर अपमान किया है। जिस शक्ति के आगे हम शीश झुकाते हैं, उस शक्ति को उखाड़ फेंकने की बात ये कांग्रेस के नेता कर रहे हैं।
9 Apr 2024, 12:20:09 PM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: पहले किसानों पर चलती लाठी अब मिलती सम्मान निधि: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 10 वर्ष पहले किसानों की क्या हालत थी। किसानों पर लाठीचार्ज होता था। किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। किसानों के बैंक खातों में 70 करोड़ हजार रुपये मोदी सरकार ने पहुंचाया है। 850 करोड़ रुपये पीलीभीत के किसानों के बैंक खातों में पहुंचे हैं।
9 Apr 2024, 12:17:32 PM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: यूरिया की कालाबाजारी रुकी, 3000 से घटाकर 300 रुपये की कीमत
पीएम मोदी ने पीलीभीत में कहा कि यह पूरा क्षेत्र खेती किसानी के लिए जाना जाता है। यूरिया की कालाबाजारी होती थी। आज यूरिया पर्याप्त मात्रा में मिल रही है। यूरिया की बोरी दुनिया में तीन हजार रुपये में मिलती है, लेकिन हमारी सरकार तीन सौ रुपये से कम में देती है।
9 Apr 2024, 12:14:08 PM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: सपा राज में अपने पैसे को तरसे गन्ना किसान: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और सपा के राज में गन्ना किसानों को अपने ही पैस के लिए तरसाया जाता रहा। यह आपसे अच्छा कौन जातना है। भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों की परेशानी कम करने के लिए पूरी ताकत से काम किया है। 10 वर्ष पहले किसानों की क्या हालत थी। किसानों पर लाठीचार्ज होता था। अब किसानों को सम्मान निधि मिल रही है।
9 Apr 2024, 12:10:18 PM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने पीलीभीत में कहा कि सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत आज दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। कभी कांग्रेस सरकार दुनिया से मदद मांगती थीं, लेकिन कोरोना में हमने दवाएं भेजी और युद्ध के बीच फंसे भारतीय को निकाला।
9 Apr 2024, 12:02:16 PM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: पीएम ने गिनाए मोदी सरकार के काम
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया की बड़ी ताकत बना तो आपको गर्व हुआ या नहीं। चन्दयान ने तिरंगा फहराया तो आपको गर्व हुआ नहीं। जी 20 की पूरी दुनिया मे तारीफ हुई, आपको गर्व हुआ या नहीं । कांग्रेस के समय भारत दुनिया की तरफ देखता था। कोविड में हमने सभी को दवा दी। दुनिया में कहीं युद्ध हुआ, एक एक भारतीय को वापस लाये। अफगान से गुरु ग्रन्थ साहिब को लाये। भारत का हर तरफ डंका बज रहा। यह कैसे हुआ। यह किसने किया।
9 Apr 2024, 12:01:09 PM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: पीलीभीत में पीएम ने साधा कांग्रेस पर निशाना
पीएम मोदी ने पीलीभीत में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय भारत दुनिया की तरफ देखता था। अब भारत का डंका बज रहा है।
9 Apr 2024, 11:59:50 AM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: नीयत सही तो नतीजे भी सही: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने पीलीभीत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया की बड़ी ताकत नीयत सही, हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी सही मिलते हैं।
9 Apr 2024, 11:52:27 AM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: पीएम मोदी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने पीलीभीत रैली में जनसभा को संबोधित करना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर इतनी बड़ी रैली अजूबा है।
9 Apr 2024, 11:50:42 AM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: महिलाओं ने किया पीएम मोदी का स्वागत
नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी पीलीभीत में रैली कर रहे हैं। इस मौके पर मंच पर महिलाओं ने उनका स्वागत किया और उनका सम्मान किया।
9 Apr 2024, 11:31:25 AM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates:सपने नही हक़ीक़त बुनते तभी सब मोदी को चुनते
पीलीभीत की रैली में पीएम मोदी का स्वागत गीत से हुआ। इस गीत के बोल रहे- सपने नही हक़ीक़त बुनते तभी सब मोदी को चुनते। थोड़ी देर पहले पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर रैली स्थल पर उतरा है। थोड़ी ही देर में वह मंच पर होंगे।
9 Apr 2024, 11:18:25 AM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: जितिन प्रसाद बोले- आज का दिन ऐतिहासिक
पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने कहा, आज का दिन पीलीभीत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शांति, विकास और समृद्धि की गंगा बहाई है। आज यहां प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है। पीएम मोदी ने चार साल में 80 करोड़ लोगों को राशन दिया। 4 करोड़ आवास बनवाए। पीएम मोदी से आज देश के दुश्मन कांपते हैं। वह महिला आरक्षन लाए। महिलाओं को सशक्त बनाया। 500 साल के इंतज़ार के बाद भगवान राम के मंदिर का निर्माण करवाया। जितिन प्रसाद ने कहा कि आने वाली नस्लें तुम पर फक्र करेंगी कि तुमने मोदी को देखा है। डबल इंजन की सरकार ने यूपी का विकास किया है। माफ़िया को मिट्टी में मिला दिया है।
9 Apr 2024, 11:14:37 AM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: रैली स्थल पर उतरा पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर
पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर पीलीभीत में रैली स्थल पर उतर चुका है। थोड़ी देर में मंच पर पीएम मोदी पहुंचेंगे। वह वहां से चुनावी शंखनाद करेंगे। पीलीभीत में 19 अप्रैल को मतदान होना है। पीएम मोदी की पीलीभीत रैली से रुहेलखंड की सीटों पर असर पड़ेगा।
9 Apr 2024, 11:10:00 AM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: आठ से दस मिनट में रैली में पहुचेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी त्रिशूल एयरबेस से रैली स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि आठ से 10 मिनट के अंदर वह रैली स्थल पर पहुंच जाएंगे। इस बीच रैली स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। पीएम को सुनने के लिए लोग काफी उत्साहित दिख रहे हैं।
9 Apr 2024, 11:02:41 AM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: त्रिशूल एयरबेस पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ प्रधानमंत्री का चेंजओवर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का त्रिशूल एयर बेस पर चेंजओवर हुआ। करीब 10:45 बजे त्रिशूल एयर बेस पर प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर पहुंचा। इस दौरान जिलाधिकारी, सीएमओ समेत जिले के अधिकारी मौजूद रहे। करीब 5 मिनट रुकने के बाद वह पीलीभीत के लिए रवाना हो गए। चेंजओवर के दौरान त्रिशूल एयर बेस के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने करीब 70 मी. का एरिया कवर कर रखा था। एयर फोर्स की तरफ जाने वाले रास्ते को वनवे कर दिया गया था।
9 Apr 2024, 11:01:10 AM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: पीलीभीत रैली से पहले पीएम मोदी की पोस्ट
देशभर के मेरे परिवारजनों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत की हैट्रिक बनाने की ठान ली है। लोकतंत्र के उत्सव के इस माहौल में आज उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और मध्य प्रदेश के बालाघाट की जनसभाओं में जनता-जनार्दन का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिलेगा।
9 Apr 2024, 10:58:36 AM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: पीएम मोदी बरेली से पीलीभीत के लिए रवाना हुए
पीलीभीत में महारैली को समबोधित करने के लिए पीएम मोदी बरेली से पीलीभीत के लिए रवाना हो चुके हैं। पीलीभीत में पीएम मोदी को सुनने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
9 Apr 2024, 10:58:30 AM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: पीएम मोदी बरेली से पीलीभीत के लिए रवाना हुए
पीलीभीत में महारैली को समबोधित करने के लिए पीएम मोदी बरेली से पीलीभीत के लिए रवाना हो चुके हैं। पीलीभीत में पीएम मोदी को सुनने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
9 Apr 2024, 10:54:41 AM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: पीएम की रैली के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पीएम मोदी की पीलीभीत रैली के मद्देनजर पीलीभीत में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रैली स्थल के आसपास और शहर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं।
9 Apr 2024, 10:52:46 AM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: पीएम मोदी को भेंट की जाएगी 56 इंच की बांसुरी
पीएम मोदी को पीलीभीत में 56 इंच की बांसुरी भेंट की जाएगी। इस बांसुरी को तीन दिन के परिश्रम से हिना परवीन ने तैयार किया है। पीलीभीत का बांसुरी उद्योग देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यूपी सरकार ने बांसुरी उद्योग को एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल करके नई पहचान दी है।
9 Apr 2024, 10:49:40 AM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: मंच पर जितिन प्रसाद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मौजूद
पीलीभीत में पीएम मोदी की रैली के मंच पर भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद हैं।
9 Apr 2024, 10:48:10 AM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: रैली में वरुण को तलाश रहीं निगाहें
पीलीभीत में इस बार बीजेपी ने सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को दिया है। इस बीच पीएम मोदी की रैली में वरुण गांधी शामिल होंगे या नहीं इस पर सबकी निगाह है।
9 Apr 2024, 10:45:38 AM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: सीएम योगी मंच पर पहुंचे, पंडाल में गूंजे नारे
पीएम मोदी की रैली में भारी भीड़ उमड़ी है। थोड़ी देर में पीएम मोदी वहां पहुंचेंगे। इसके पहले सीएम योगी रैली स्थल पर पहुंचे हैं। मंच पर उन्हें देखते ही सभा स्थल पर नारों की गूंज सुनाई पड़ने लगी।
9 Apr 2024, 10:39:11 AM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: आसपास के जिलों से भी आए लोग
पीएम मोदी को सुनने के लिए पीलीभीत ही नहीं आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग आए हैं। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
9 Apr 2024, 10:37:06 AM IST
PM Modi Pilibhit Rally Updates: पीएम को सुनने के लिए सुबह से जुटने लगी भीड़, खचाखच भरा पंडाल
पीएम मोदी की रैली को लेकर पीलीभीत में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से रैली स्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। पीएम मोदी की रैली का पंडाल खचाखच भर गया है।