पीएम मोदी देंगे 7 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, विधिवत पूजन से करेंगे महाकुंभ की शुरुआत

Dec 11, 2024 05:24 am ISTAjay Singh हिन्दुस्तान, महाकुम्भ नगर। वरिष्ठ संवाददाता
share

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज आ रहे हैं। वह यहां सात हजार करोड़ की 600 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। पीएम संगम तट पर बटन दबाकर इन परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने परियोजनाओं की सूची तैयार कर पीएम कार्यालय को भेज दी है।

पीएम मोदी देंगे 7 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, विधिवत पूजन से करेंगे महाकुंभ की शुरुआत

महाकुम्भ की औपचारिक शुरुआत के लिए 13 दिसंबर को प्रयागराज आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात हजार करोड़ की 600 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। पीएम संगम तट पर बटन दबाकर इन परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने परियोजनाओं की सूची तैयार कर पीएम कार्यालय को भेज दी है। प्रधानमंत्री 13 दिसंबर को प्रयागराज में लगभग साढ़े तीन घंटे रहेंगे। इस दौरान विधिवत गंगा पूजन के साथ महाकुम्भ की शुरुआत करेंगे।

संगम तट पर सभास्थल से वो सात हजार करोड़ की 600 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर का फेज वन, भरद्वाज कॉरिडोर, शृंग्वेरपुर कॉरिडोर शामिल हैं। इसके साथ ही वह 12 आरओबी-आरयूबी का भी लोकार्पण करेंगे। फिलहाल सूबेदारगंज आरओबी और आईईआरटी आरओबी के लोकार्पण को लेकर संशय है। प्रधानमंत्री से लोकार्पण केवल उन्हीं परियोजनाओं का कराना है, जो पूरी तरह से पूर्ण हो चुकी हैं।

इन दोनों परियोजनाओं का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। फिनिशिंग वर्क के कारण 10 दिन का काम बचा है। ऐसे में इसे लेकर संशय बना हुआ है। इसके लिए पीएमओ से अनुमोदन मांगा गया है। अगर पीएमओ से अनुमोदन मिला तो इसका भी पत्थर मौके पर लगाया जाएगा। नहीं तो इसे छोड़ दिया जाएगा। प्रयागराज जंक्शन-झूंसी मार्ग रेलवे ट्रैक दोहरीकरण, गंगा पर बने नए रेलवे पुल के साथ ही पांच दर्जन सड़कों का लोकार्पण और 26 चौराहों पर हुए सौंदर्यीकरण और एक फ्लाईओवर का भी लोकार्पण होना है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।