प्रधानमंत्री के मेरठ दौरे को लेकर अलर्ट, दिल्ली-दून हाईवे पर रूट डायवर्जन, 12 घंटे नहीं चलेंगे वाहन

मेरठ, प्रमुख संवाददाता
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ में रैपिड-मेट्रो का उद्घाटन और जनसभा करने आ रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों और सामान्य यातायात के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

प्रधानमंत्री के मेरठ दौरे को लेकर अलर्ट, दिल्ली-दून हाईवे पर रूट डायवर्जन, 12 घंटे नहीं चलेंगे वाहन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 22 फरवरी को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक दिल्ली-देहरादून हाइवे पर गाजियाबाद मेरठ के बीच वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसकी जगह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर वाहन चलते रहेंगे। बाकी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। डीआईजी मेरठ ने गुरुवार को मीटिंग की, जिसमें हापुड़ और गाजियाबाद के पुलिस अधिकारियों को बुलाया गया। मेरठ से गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को हापुड़ होकर गाजियाबाद भेजा जाएगा। दूसरी ओर, एटीएस, एसटीएफ और इंटेलिजेंस यूनिट को अलर्ट पर रखा है।

प्रधानमंत्री 22 फरवरी को मेरठ में रैपिड-मेट्रो के उद्धाटन के लिए आएंगे। जनसभा को संबोधित करेंगे। यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए मेरठ डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मीटिंग की। गाजियाबाद के डीसीपी ट्रैफिक, एसीपी ट्रैफिक, इंस्पेक्टर ट्रैफिक, डीसीपी देहात, हापुड़ पुलिस के अधिकारियों को बुलाया गया। व्यवस्था बनाई गई रविवार को कार्यक्रम से पहले सुबह 6 बजे से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा, जो शाम 6 बजे तक रहेगा।

मेरठ से गाजियाबाद के बीच दिल्ली-देहरादून हाइवे पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। गाजियाबाद से मेरठ आने वाले वाहनों को हापुड़ की ओर निकाला जाएगा और मेरठ भेजा जाएगा। इसी रूट से वाहन मेरठ से हापुड़ होकर गाजियाबाद जाएंगे। गंगनहर पटरी होकर मुरादनगर भी वाहनों के लिए खुला रहेगा। इन जगहों पर ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी लगाई जाएगी।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे खुला रहेगा

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे खुला रहेगा। दिल्ली से आने वाले वाहन काशी टोल के बाद परतापुर इंटरचेंज से एनएच-58 पर आएंगे। इसी रूट से दिल्ली जा सकेंगे। दिल्ली से आने वाले वाहन, जिन्हें मेरठ आना है, वह परतापुर इंटरचेंज से एनएच-58 होकर सीधे बागपत फ्लाईओवर आएंगे और इसके बाद टीपीनगर होकर शहर में आएंगे।

ऐसे रहेगा डायवर्जन

- मेरठ शहर से दिल्ली जाने वाले वाहन दिल्ली रोड नहीं जाएंगे। सभी वाहन मेरठ शहर से मोदीपुरम पुल, सरधना पुल, रोहटा पुल, बागपत पुल से एनएच-58 से होकर काशी टोल प्लाजा से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे होते हुए जा सकेंगे।

- मेरठ शहर से दिल्ली जाने वाले वाहन बिजली बंबा चौराहे से होते हुए हापुड से दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे मार्ग से दिल्ली जा सकेगे।

दिल्ली से मेरठ शहर आने वाले वाहन

- दिल्ली से मेरठ शहर आने वाले वाहन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे से काशी टोल प्लाजा से एनएच-58 होते हुए मेरठ शहर आ सकेंगे।

- दिल्ली से मेरठ शहर आने वाले वाहन दिल्ली मुरादाबाद हाईवे होते हुए हापुड से बिजली बंबा चौराहे से मेरठ शहर में आ सकेंगे।

- मेरठ से दिल्ली आने/जाने वाले वाहन परतापुर इन्टरचेंज से दिल्ली रोड होते हुए मेरठ शहर मे प्रवेश नही कर सकेंगे।

- यातायात प्रबंधन के दौरान किसी भी प्रकार की आपात कालीन सेवाऐ एंव एम्बुलेंस बाधित नही रहेगी।

- मोदीनगर से मेरठ की ओर भी कोई भी वाहन नहीं आने दिया जाएगा। सभी वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे से जाएंगे।

- एनएच-58 पर परतापुर इंटरचेंज से मोदीनगर-दिल्ली की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। सभी वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे से आएंगे-जाएंगे।

तीन जगहों पर बनाई गई पार्किंग

दिल्ली-गाजियाबाद से आने वाले वाहन मोदीनगर से सीधे कादराबाद पुलिस चौकी से आगे बाएं मुड़कर पार्किंग स्थल जाएंगे।

मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर से आने वाले वाहन गंगनहर पटरी होते हुए सिवाल खास से गेझा रोड से पार्किंग स्थल जाएंगे।

हापुड़ से आने वाले वाहन खरखौदा तिराहे से मोहिउद्दीनपुर से होकर कादराबाद पुलिस चौकी से यू-टर्न लेकर पार्किंग में जाएंगे।

बिजनौर और मवाना से आने वाले वाहन मसूरी से दौराला होकर गंगनहर पटरी से सिवालखास और गेझा मार्ग पर पार्किंग स्थल तक जाएंगे।

परीक्षितगढ़ और किठौर से आने वाले वाहन टियाला अंडरपास हापुड़ बाईपास से खरखौदा तिराहे से मोहिउद्दीनपुर की ओर कादराबाद पुलिस चौकी से पार्किंग स्थल जाएंगे।

छज्जूपुर के आसपास 7-8 गांव हैं और वहां अलग से 1000 वाहनों के लिए पार्किंग है। सभी पार्किंग स्थल सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे।

एटीएस और एसटीएफ समेत इंटेलिजेंस यूनिट अलर्ट

एटीएस, एसटीएफ और इंटेलिजेंस यूनिट को अलर्ट किया गया है। सुरक्षा का पूरा जिम्मा एसपीजी ने संभाला हुआ है। लोकल इनपुट को लेकर टीम और स्थानीय पुलिस अलर्ट है। सभास्थल के आसपास का इलाका पूरी तरह पुलिस की निगरानी में रखा जाएगा।

यह फोर्स की गई तैनात

एसपी/एएसपी - 100

सीओ - 080

इंस्पेक्टर - 200

दरोगा - 1500

हेड कांस्टेबल - 1500

कांस्टेबल - 2000

आरएएफ - 4 कंपनी

पीएसी - 10 कंपनी

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।