दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे उद्घाटन; पीएम मोदी के दौरे से पहले एडीजी ने संभाला मोर्चा, अस्थाई पुलिस लाइन बनी

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, सहारनपुर/बिहारीगढ़, संवाददाता
share

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारनपुर दौरे की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। एडीजी मेरठ और एनएचएआई चेयरमैन ने हेलीपैड और सभा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे उद्घाटन; पीएम मोदी के दौरे से पहले एडीजी ने संभाला मोर्चा, अस्थाई पुलिस लाइन बनी

UP News: दिल्ली-दून एक्सप्रेस के उदघाटन व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन में महज चार दिन शेष रह गये है। सहारनपुर में गुरूवार को अफसरों ने सुरक्षा, हेलीपैड और सभा स्थल की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। एडीजी मेरठ भानु भास्कर और एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव ने गणेशपुर में हेलीपैड और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन और पुलिस हर मोर्चे पर तैनात हैं, ताकि कार्यक्रम पूर्ण सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

गुरुवार को एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी अभिषेक कुमार, डीएम मनीष बंसल और एसएसपी अभिनन्दन सहित वरिष्ठ अधिकारी गणेशपुर पहुंचे। दो हेलीपैड पूरी तरह तैयार हैं, जबकि तीसरे पर कार्य जारी है। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं, मंच निर्माण और लॉजिस्टिक इंतजामों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Voice of UP

मुख्य सड़क और मंदिर मार्ग की तैयारियां, वीसी और डीएम का निरीक्षण

सहारनपुर विकास प्राधिकरण के वीसी सूरज पटेल और डीएम मनीष बंसल ने देर शाम तक मनोहरपुर से डाल काली मंदिर तक के मार्गों का निरीक्षण किया। मुख्य हैलिपैड स्थल, फलाईओवर और सभा स्थल तक सभी सड़क और साफ-सफाई व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने मंदिर के आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था और पहुंच मार्गों का भी जायजा लिया।

गणेशपुर में तैयार की गई अस्थाई पुलिस लाइन

पीएम मोदी के आगमन पर सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए फलाईओवर के पास अस्थाई पुलिस लाइन बनाई गई। अतिरिक्त पुलिस बल को यहां तैनात किया जाएगा। सहारनपुर, मेरठ और आसपास के इलाकों से भारी पुलिस बल को बुलाया गया है। दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड हाईवे पर एनएचएआई कर्मियों ने कैमरे, लाइट और डिजिटल डिस्प्ले लगाकर सुरक्षा को मजबूत किया। हाईवे पर सभी जरूरी साइन बोर्ड और सूचना डिस्प्ले कार्यरत हैं।

सभा स्थल और मंच निर्माण में तेजी, नेता और कार्यकर्ताओं ने किया निरीक्षण

मनोरपुर स्थित सभा स्थल पर स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है और मंच निर्माण जारी है। गुरुवार को मंच तैयार किया गया और उसके बाद संसदीय कार्यकारिणी एवं औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत राणा और पूर्व विधायक नरेश सैनी ने डीएम मनीष बंसल के साथ हेलीपैड और सभा स्थल का निरीक्षण किया। भारी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

हाईवे पर एनएचएआई ने बढ़ाई तैयारियों की रौनक

दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड हाईवे पर सुरक्षा और सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कैमरे, लाइट्स, साइनबोर्ड और डिजिटल डिस्प्ले लगाए जा रहे हैं। गणेशपुर फलाईओवर से पहले नई डिजिटल डिस्प्ले से हाईवे की जानकारी यात्रियों और आगंतुकों को मिलेगी।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।