वाराणसी में पायलट का फ्लाइट उड़ाने से इनकार; ये वजह बताई, यात्रियों का एयरपोर्ट पर हंगामा

लाइव हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6544 के पायलट ने तबीयत खराब होने की बात कहकर उड़ान से इनकार कर दिया। बोर्डिंग रुकने पर यात्रियों ने हंगामा किया। सूत्रों के मुताबिक पायलट की ड्यूटी का समय भी पूरा हो चुका था। वैकल्पिक क्रू का इंतजाम किया जा रहा है।

 The pilot refused to fly the plane at Varanasi Airport
वाराणसी एयरपोर्ट पर पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से मना किया

वाराणसी एयरपोर्ट पर गुरुवार को मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के पायलट के उड़ान भरने से इनकार करने के बाद स्थिति बिगड़ गई। पायलट ने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए विमान उड़ाने में असमर्थता जताई। इसके बाद एयरलाइंस ने बोर्डिंग रोक दी, जिससे यात्रियों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-6544 को गुरुवार सुबह 10:45 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी। बोर्डिंग शुरू होने से पहले ही एयरलाइन की ओर से यात्रियों को बताया गया कि पायलट ने तबीयत खराब होने के कारण विमान उड़ाने से इनकार कर दिया है। इसके बाद यात्रियों को विमान में चढ़ने से रोक दिया गया।

एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइंस ने उन्हें समय रहते उड़ान में आ रही परेशानी की सही जानकारी नहीं दी। यात्रियों के हंगामे के बीच एयरलाइंस प्रबंधन की ओर से बताया गया कि वैकल्पिक क्रू की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, पूरे मामले को लेकर एयरलाइन की तरफ से तत्काल विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। वहीं जानकारी के मुताबिक पायलट की ड्यूटी का निर्धारित समय भी पूरा हो चुका था। इसके चलते उसने उड़ान भरने से मना कर दिया। फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों में देरी को लेकर काफी नाराजगी दिखाई दी। एक यात्री ने आरोप लगाया कि यात्री सुबह करीब आठ बजे से एयरपोर्ट पर बैठे हैं, लेकिन उन्हें अब तक रिफ्रेशमेंट के संबंध में भी कोई स्पष्ट जानकारी या अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

वैकल्पिक क्रू की व्यवस्था में जुटा प्रबंधन

यात्री ने कहा कि अगर कोई यात्री 15 मिनट भी देर से एयरपोर्ट पहुंचता है तो उसे नियमों का हवाला देकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एयरलाइन को भी यात्रियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। पायलट के अचानक उड़ान से इनकार के बाद एयरलाइंस प्रबंधन वैकल्पिक क्रू की व्यवस्था में जुटा है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsवाराणसी में पायलट का फ्लाइट उड़ाने से इनकार; यात्रियों का एयरपोर्ट पर हंगामा