ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतप्रतिबंधित पशु ले जाने का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या

प्रतिबंधित पशु ले जाने का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या

प्रतिबंधित पशुओं को ले जाने के विरोध पर कसाइयों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। कसाइयों ने परिजनों को पीटकर उसे घायल कर दिया। सूचना पर एएसपी, सीओ पुलिस बल के साथा घटना स्थल पर पहुंच...

प्रतिबंधित पशु ले जाने का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 22 Aug 2019 06:03 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतिबंधित पशुओं को ले जाने के विरोध पर कसाइयों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। कसाइयों ने परिजनों को पीटकर उसे घायल कर दिया। सूचना पर एएसपी, सीओ पुलिस बल के साथा घटना स्थल पर पहुंच गए। अक्रोशित हिन्दू संगठनों पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ऐहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बरेली में युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है।

नगर से सटे गांव मोहनपुर की ये घटना बुधवार रात करीब दस बजे की है। गांव के ही स्व. खंजरलाल का बेटा सोनपाल उर्फ सोनू (22) जागरण आर्केस्टा पार्टी में पियानों बजाने का काम करता है। एक शार्ट फिल्म में भी उसने काम किया। रोड पर ही उसका मकान है। रात को खाना पीना खाने के बाद सोनू पियानो पर प्रैक्टिस कर रहा था। उसके बड़े भाई बांकेलाल और मझला भाई संतकुमार भी पड़ोस में ही सो रहे थे। रोड पर एक वाहन पर कुछ पशुओं को लादने की आवाज पर सोनू घर से निकला और पशुओं को लादने वालों को ललकार दिया। जिसपर बेखौफ कसाईयों ने सोनू को दबोच लिया और रस्सी से जमकर पीटा। उसके चीखने चिल्लाने पर परिजन भी निकल आए। बहन रामगीता, भाई संतकुमार और भतीजा अभिषेक भी रोड पर आ गए। सभी की कसाईयों से गुत्थमगुत्था होने लगी। जमकर मारपीट हुई। शोरशराबे पर गांव के लोग एकत्र होने लगे। तो कसाई डर गए। खुद को घिरा महसूस होने पर कसाईयों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक कई फायर किए। जिसमें एक फायर सोनू को लगा। वो मौके पर ही अचेत हो गया। और कसाई गाड़ी लेकर भाग गए। गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर थाने से इंस्पेक्टर एसकेसिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। घायल को बिलसंडा सीएचसी ले जाया गया।

हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल परिजन उसे लेकर पहुंचे। यहां भी हालत नाजुक होने पर बरेली ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई। रात में ही एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ प्रवीण मलिक भी मौके पर पहुंचे। सुबह उभरते कलाकार की मौत की खबर के बाद लोगों में आक्रोश पनप गया। तहरीर में कसाईयों का जिक्र ही पुलिस ने नहीं कराया। जिसके बाद सुबह हिन्दू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों ने पुलिस अफसरों से शिकायत की। घटना के खुलासे के लिए पुलिस को 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया गया है। संगठनों ने मृतक के परिजनों को शासन से 25 लाख मुआवजे की मांग की है। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की हैं। अनहोनी की आशंका में कई थानों की पुलिस को मोहनपुर गांव में तैनात किया गया है। एसडीएम बीसलपुर सौरभ दुबे खुद डीएम के निर्देश के बाद सुबह से शाम तक बिलसंडा डटे रहे।

एसपी पीलीभीत मनोज सोनकर ने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बरेली में युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों के सभी आरोपों की हम जांच कर रहे हैं। कई टीमें घटना के खुलासे को लगी हैं।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े