
युवती के फोटो सोशल मीडिया पर किए वायरल
Pilibhit News - पीलीभीत के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है। आरोपी उसे धमका रहा था और शिकायत करने पर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और...
पीलीभीत। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उसकी बहन के फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। जिसकी शिकायत उसने कोतवाली पुलिस से की थी। गांव का ही बासे पुत्र सईद उसकी बहन को लगातार धमका रहा है। उसके फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। चार अगस्त को शाम पांच बजे वह अपनी मां के साथ आरोपी के घर पर शिकायत करने गया तो वहां आरोपी व उसकी मां चंदा बी ने उन लोगों के साथ गालीगलौज करते हुए भगा दिया। इसी दिन शाम ससाढ़े सात बजे वह बाइक से अपने घर जा रहा था।
रास्ते में बासे उसका भाई मोहिद, पिता सईद अहमद कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसको रोक लिया। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए उसके सिर पर बंका मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है,जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा7

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




