युवा संसद कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने केंद्रीय बजट पर रखे विचार

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में 1 से 3 मई तक हुए राज्य स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में जिले के प्रतिभागियों ने केंद्रीय बजट 2026 पर विचार प्रस्तुत किए। पांच विजेताओं का चयन किया गया, जिन्होंने शिक्षा, रोजगार, किसानों की आय, डिजिटल विकास, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

युवा संसद कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने केंद्रीय बजट पर रखे विचार

पीलीभीत। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत की ओर से 1 से 3 मई तक उप्र विधानसभा में आयोजित राज्य स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में जिले के प्रतिभागियों ने भाग लेकर केंद्रीय बजट पर भाषण प्रस्तुत किये। जिले से पांच विजेता प्रतिभागियों निमिष पाल, चाहत ऋषिवर, नैन्सी पाण्डेय, खुशी शुक्ला एवं दीपक वर्मा का चयन किया गया। उन्होंने केंद्रीय बजट-2026 से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार तार्किक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपने भाषणों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि, डिजिटल विकास, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

प्रतिभागियों ने कहा कि केंद्रीय बजट केवल आर्थिक दस्तावेज नहीं है। बल्कि देश के विकास की दिशा तय करने वाला माध्यम है। युवाओं ने बजट में युवाओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामीण भारत के हितों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रतिभागियों के विचारों की सराहना की।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।