रेता उतारने को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला,युवक घायल

Feb 15, 2026 01:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - जहानाबाद में ट्राली से रेत उतारने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। सूरजपाल ने अपने भाई बिशनलाल के साथ मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उनके भाई पर लाठी, डंडे और फावड़ा से हमला किया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रेता उतारने को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला,युवक घायल

जहानाबाद। ट्राली से रेत उतारने को लेकर हुए विवाद में युवक को धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया गया। जहानाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम तेज नगर निवासी सूरजपाल ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 12 फरवरी को सुबह साढ़े आठ बजे उसका सगा भाई बिशनलाल रिया ब्रिक फील्ड पर उसके साथ ट्रैक्टर ट्राली से गया था। ट्राली से रेत उतारने को लेकर उसके भाई का नन्हेंलाल पुत्र सोहनलाल, सूरजपाल, नरेश पुत्रगण नन्हेलाल, कमला पत्नी नंदलाल निवासी ग्राम गौनेरी वदी से कहासुनी हो गई।

आरोपी उसके भाई के साथ गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। गाली देने का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडे और फावड़ा से उसके भाई पर हमला कर दिया। जिससे उसके भाई सिर और शरीर पर कई जगह चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसके भाई को बचाया। उसके भाई का शहर के एक निजीअस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि तहरीर आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।