सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
आमने सामने बाइकों की भिड़ंत में घर वापस लौट रहे पिता-पुत्र घायल हो गए थे। दोनों का उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में...

आमने सामने बाइकों की भिड़ंत में घर वापस लौट रहे पिता-पुत्र घायल हो गए थे। दोनों का उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी की ओर से पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल ग्रामीण का अभी भी उपचार चल रहा है। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव माधोटांडा की रहने वाली कृष्णा देवी ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया 16 दिसंबर को उनके पति अमित त्रिवेदी और ससुर वीरेंद्र कुमार त्रिवेदी खटीमा रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार खटीमा मार्ग पर लालपुर के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रही बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए थे। दोनों का उपचार बरेली चल रहा था। कुछ दिन पहले युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया था। इस पर 18 दिसंबर को उनकी मौत हो गई थी। महिला ने पुलिस को बताया पति के अंतिम संस्कार में लगी रही। इसके चलते पहले कार्रवाई नहीं हो सकी। इस मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
