बंका मारकर युवक को किया घायल,रिपोर्ट दर्ज
Pilibhit News - जहानाबाद में गाली देने का विरोध करने पर एक युवक पर बांके से हमला किया गया। महेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन अक्टूबर को उसके पड़ोसियों ने गाली दी और विरोध करने पर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।...

जहानाबाद। गाली देने का विरोध करने पर युवक के सर पर बंका मार कर घायल कर दिया। जहानाबाद पुलिस ने घायल की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम शाही निवासी महेंद्र पुत्र गोपी कृष्ण ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया की तीन अक्टूबर को सुबह साढ़े नौ बजे उसके घर के सामने रहने वाले जितेंद्र, उसकी मां कांति देवी और पिता सोमपाल ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके सिर पर बांके से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायल का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




