दो लाख रुपए लेकर थमा दिया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - मुरादाबाद में एक युवक को कनिष्ठ सहायक पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लोगों ने दो लाख रुपए ठग लिए। फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर युवक को गुमराह किया गया। जब युवक ने पैसे वापस मांगे, तो दो लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दो लाख रुपए लेकर थमा दिया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

मुरादाबाद में कनिष्ठ सहायक पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लोगों ने एक युवक से दो लाख रुपए ठग लिए। युवक को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर गुमराह किया गया। जानकारी लगने पर उसने अपने रुपए वापस मांगे तो दो लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चौक निवासी जुनैद उल हसन खान पुत्र तनवीर उल हसन ने बताया कि छह साल पहले उनकी मुलाकात दिनेश सिंह से जटपुरा गांव में हुई थी। इस दौरान दिनेश सिंह ने जुनैद से कहा कि मेरी जान पहचान के लोग लखनऊ में रहते हैं।

उसने नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इसके एवज में दो लाख रुपए मांगे। नौकरी लगने के बाद जुनैद को 27 हजार रुपए मासिक वेतन मिलने का आश्वासन भी दिया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।