Pilibhit News: नहर में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव गोताखोरों ने श्रृंखला बनाकर चलाया सर्च ऑपरेशन

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News: हरदोई में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान कलीनगर पुल के पास संगम नामक युवक नहर में डूब गया। गोताखोरी और एसडीआरएफ की मदद से दूसरे दिन युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Pilibhit News: नहर में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव गोताखोरों ने श्रृंखला बनाकर चलाया सर्च ऑपरेशन

Pilibhit News: कलीनगर संवाददाता। हरदोई ब्रांच नहर कलीनगर पुल पर मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे युवक का शव दूसरे दिन गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया।एसडीआरएफ, एसएसबी के सर्च ऑपरेशन के साथ गोताखोरों ने श्रृंखला बनाकर नहर में तलाशी अभियान चलाया। शव बाहर आते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को माधोटांडा कस्बे के लोग गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए हरदोई ब्रांच नहर पर गए थे। कलीनगर पुल के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान माधोटांडा निवासी संगम पुत्र त्रिवेणी नहर के गहरे पानी में चले गए। स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ ने युवक को ढूंढने लिए नहर में तलाशी अभियान चलाया।

शुक्रवार देर शाम तक खोजबीन के बाद युवक का पता नहीं चल सका। शनिवार को एसएसबी के जवान भी संगम की तलाश के लिए नहर किनारे पहुंचे। तीनों टीमों ने एक लाइन में श्रृंखला बनाकर संगम की तलाश की। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण नहर किनारे मौजूद रहे। डूबने के स्थान से लगभग तीन सौ मीटर आगे संगम का शव बरामद हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद टीमों ने उसका शव बाहर निकाला। शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: नहर में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव गोताखोरों ने श्रृंखला बनाकर चलाया सर्च ऑपरेशन