युवक के साथ दो युवकों ने की मारपीट, मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - बीसलपुर में एक युवक ने पैसे न देने पर दो युवकों द्वारा गाली गलौज और मारपीट का शिकार हुआ। आरोपी बृजेश कुमार और सूरज के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना चंदपुरा में हुई जब पीड़ित सामान लेने जा रहा था।

 युवक के साथ दो युवकों ने की मारपीट, मुकदमा

बीसलपुर। युवक के द्वारा पैसे न देने पर दो युवकों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बरखेड़ा यासीन निवासी राकेश कुमार पुत्र नत्थू लाल ने कोतवाली पुलिस को बताया कि चंदपुरा में परचूनी की दुकान से सामान लेने जा रहा था। तभी गांव चंदपुरा के बृजेश कुमार व सूरज पुत्रगण चंद्रदेव उर्फ अत्लू आ गए। उससे पैसों की मांग करने लगे। आरोप है कि जब उसने पैसे देने से मना किया तो जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर मिलते ही उक्त बृजेश कुमार व सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।