नौकरी न लगने पर रुपये मांगने पहुंचे युवक को पीटा
Pilibhit News - पूरनपुर में नौकरी लगवाने के नाम पर लिए गए दो लाख रुपए लौटाने में असफल रहने पर लखीमपुर के युवक की पिटाई कर दी गई। युवक ने रुपए वापस मांगे, लेकिन रसूलापुर के युवक ने मना कर दिया। इसके बाद विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर जांच शुरू की।

पूरनपुर। नौकरी लगवाने के नाम पर लिए गए रुपए वापस न करने पर लखीमपुर के कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई लगा दी, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। बीच सड़क पर हुई मारपीट के बाद अफरा तफरी मच गई। थाना सेहरामऊ के गांव रसूलापुर के रहने वाले एक युवक ने जनपद लखीमपुर के युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपए ले लिए। निर्धारित समय में नौकरी न लगने पर लखीमपुर के युवक ने अपने रुपए वापस मांगे। रसूलापुर के युवक ने टाल मटोल कर दिया।
गुरुवार को लखीमपुर का रहने वाला युवक कई लोगों के साथ कार से जोगराजपुर पहुंच गया। उसने युवक को घेर लिया और रुपए मांगे। इसको लेकर बाजार जाने वाली सड़क पर विवाद होने लगा। इसके बाद मारपीट शुरु हो गई। इससे अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। उसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि रुपयों के लेनदेन का मामला है। जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



