युवक के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
Pilibhit News - बीसलपुर में दरवाजे पर खड़े चंद्रसेन फौजी के साथ पांच लोगों ने बिना कारण मारपीट की। उन्होंने गालियों का विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई की और तमंचा दिखाकर दहशत फैलाई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बीसलपुर। दरवाजे पर खड़े युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। तमंचा दिखाकर दहशत फैलाई। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी चंद्रसेन फौजी पुत्र जगदम्बा प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बीते 13 मई को अपने घर के दरवाजे पर एक व्यक्ति से बात कर रहा था। इसी बीच मोहल्ले के पांच लोग आ गए और बिना किसी बात के उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने गालियों का विरोध किया तो इसी बात से क्षुब्ध होकर उक्त लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की।
तमंचा दिखाकर दहशत फैलाई। धारदार हथियार से हमला भी किया। पीड़ित बमुश्किल उक्त लोगों से जान बचाकर भागा। पुलिस ने मिढ़ई लाल पुत्र ज्वाला प्रसाद, उत्तम, टिंकू, अनूप व सुरेन्द्र पुत्रगण मिढ़ई लाल के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


