Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsYouth Arrested for Harassment of 16-Year-Old Girl in Pilibhit
चाट के ठेले पर युवती से दूसरे समुदाय के युवक ने की छेड़छाड़

चाट के ठेले पर युवती से दूसरे समुदाय के युवक ने की छेड़छाड़

संक्षेप:

Pilibhit News - युवती के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जचाट के ठेले पर युवती दूसरे समुदाय के युवकचाट के ठेले पर युवती दूसरे समुदाय के युवकचाट के ठेले पर यु

Jan 27, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत,संवाददाता। दूसरे समुदाय के युवक ने रास्ते में रोककर युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती ने घर आकर परिजनों से शिकायत की। इसके बाद परिजन युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे। युवती के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी 16 वर्षीय बहन को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी दूसरे समुदाय का युवक मोहम्मद राहुल कई दिनों से परेशान कर रहा था। आरोपी आए दिन उसके साथ सड़क पर रोककर छेड़छाड़ करता था।

आरोप है कि 25 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे उसकी बहन सड़क पर चाट के ठेले पर गई थी। इस दौरान आरोपी मोहम्मद राहुल वहां पहुंच गया और उसकी बहन को घुमाने के लिए चलने की बात कहकर परेशान करने लगा। जिससे वह सहम गई। घर आकर उसने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक किसी दिन उसकी बहन के साथ बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुकदमा दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस की टीम ने आरोपी युवक की तलाश शुरू की। एक सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरप्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;