Pilibhit News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News: पीलीभीत में, उधम सिंह नगर जिले के खटीमा थाना क्षेत्र की युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और विरोध करने पर मारपीट की। युवती ने पुलिस में शिकायत की, जिसने मामला दर्ज कर लिया है।

Pilibhit News: पीलीभीत। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मैदना निवासी सरवन पुत्र सोहन लाल ने शादी का झांसा देकर उसको प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


