युवती नकदी व आभूषण लेकर घर से हुई फरार
Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News - बीसलपुर के एक गांव में एक युवती 21 मई को घर से 40 हजार रुपये और आभूषण लेकर गायब हो गई। युवती का प्रेम प्रसंग गांव के युवक से चल रहा था। परिजनों ने उसे खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 21 मई को 4 बजे युवती घर से 40 हजार रुपये, सोने की चैन, अंगूठी सहित आभूषण लेकर गायब हो गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। युवती का पिता जब युवक के घर गया तो परिजनों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमपाल, नन्हेलाल, ब्रहम्म स्वरूप व सुदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें:युवती नकदी व आभूषण लेकर घर से हुई फरार
ये भी पढ़ें:प्रेमी संग गहने और नकदी लेकर फरार हुई युवती
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


