
फंदा लगाकर युवती ने की आत्महत्या
Pilibhit News - सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने शव कब्जे में लियाफंदा लगाकर युवती ने कीफंदा लगाकर युवती ने कीफंदा लगाकर युवती ने कीफंदा लगाकर युवती ने कीफंदा लगाकर यु
पीलीभीत,संवाददाता। परिजनों की गैरमौजूदगी में युवती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची गजरौला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। पुलिस के मुताबिक घरेलू विवाद के चलते युवती के आत्महत्या करने की बात प्रकाश में आई है। घटना थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सिसईया की है। 25 जनवरी को गांव निवासी 25 वर्षीय इमरती देवी पुत्री संतराम ने अपने घर पर चुनरी से फंदा बनाकर कुंडे से आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद उसका भाई घर पहुंच गया। घर पर बहन का शव लटका देखकर उसने शोर मचाया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गजरौला बृजवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। रविवार को मृतका का अपनी भाभी से कुछ विवाद भी हुआ था। घटना के समय मृतका घर पर अकेली थी। भाई गांव में सब्जी लेने गया हुआ था। उसका एक अन्य भाई और भाभी दूसरे मकान में रहते हैं। थानाध्यक्ष गजरौला ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है। घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या कर लेने की बात प्रकाश में आ रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




