एसडीएम ने तहसीलदार को जांच सौंप कर मांगी रिपोर्ट
Pilibhit News - बीसलपुर के एक युवक ने दबंगों द्वारा उसकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आत्मदाह की धमकी दी। उसने एसडीएम को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। युवक ने 28 फरवरी तक कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

बीसलपुर। एक युवक ने उसकी कृषि भूमि पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जा को न हटाए जाने के विरोध में सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल कर जीवन लीला समाप्त करने की धमकी दी। इस आशय का पत्र भी एसडीएम को दिया है। तहसीलदार को मामले में जांच कर रिपोर्ट देने का कहा है। गांव अहिरवाड़ा निवासी मंगल सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इसमें एसडीएम को पत्र देकर कहा कि उसकी जमीन पर कुछ दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। कई बार थाना दिवस एवं समाधान दिवस में शिकायत की। पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।
28 फरवरी तक कार्रवाई न होने पर उसने आत्मदाह किए जाने की धमकी दी है। पत्र में लेखपाल, राजस्व निरीक्षक सहित कई लोगों को जिम्मेदार बताया। एसडीएम नागेंद्र पांडे ने बताया कि शिकायतकर्ता की श्रेणी एक की जमीन है। जबकि वह कहता है कि इस पर हमारा कब्जा दिलाया जाए। उसी गाटों में सरकारी भूमि भी है। तहसीलदार बीसलपुर को जांच कर रिपोर्ट को कहा है। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए कोतवाल बीसलपुर को भी अवगत करा दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



