फंदा लगाकर युवक ने दी जान

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी 25 वर्षीय अंकुश पांडे पुत्र स्वर्गीय अवधेश पांडे ने अपने घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आ

फंदा लगाकर युवक ने दी जान

पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी 25 वर्षीय अंकुश पांडे पुत्र स्वर्गीय अवधेश पांडे ने अपने घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कुछ समय बाद उसका रिश्तेदार अमित घर पर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दी गई तो प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। मृतक शराब पीने का आदी था। उसके पिता की मौत हो चुकी थी। घर पर मां मीनू पांडे के साथ वह रहता था। मां के साथ झगड़ा होने पर मां गुरुवार सुबह ही अपने मायके सेहरामऊ उत्तरी चली गई थी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।