पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगा जान दी

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

बीसलपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी के मायके से आने से इनकार करने पर आत्महत्या कर ली। बबलू (30) की पत्नी किरन के साथ फोन पर विवाद के बाद उसने फंदा लगाकर जान दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगा जान दी

बीसलपुर। मायके से पत्नी के आने से इनकार करने पर युवक ने घर में फंदे से झूलकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीसलपुर के गांव गुलेंदा गौटिया निवासी बबलू पुत्र रोशन लाल (30) सात मई को अपनी ससुराल शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र के गांव बड़ागांव गया था। इस दौरान पत्नी उसके साथ नहीं आई तो युवक घर लौट आया। शुक्रवार शाम को बबलू की पत्नी किरन के साथ मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रात में बबलू ने छत पर कमरे में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद युवक के आत्महत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल बीसलपुर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि बीसलपुर के गांव गुलेंदा गौटिया के युवक का उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके चलते युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।