डीजी वन और प्रमुख सचिव वन पीटीआर पहुंचे

डीजी वन और प्रमुख सचिव वन पीटीआर पहुंचे

संक्षेप:

Pilibhit News - विश्व प्रकृति निधि (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) भारत ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वनों की सुरक्षा के लिए 38 वाच टावरों पर तैनात वनकर्मियों को मूलभूत सुविधाओं के किट वितरित किए। इस कार्यक्रम में उच्च अधिकारियों...

Oct 12, 2025 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने के लिए विश्व प्रकृति निधि भारत की ओर से वनों की सुरक्षा में लकड़ी के वाच टावरों पर तैनात वनकर्मियों को मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए किट वितरण किया गया। रविवार को मुस्तफाबाद वन विश्राम भवन में डायरेक्टर जनरल वन केंद्र सरकार अनूप सिंह की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि कांतिलाल प्रमुख सचिव वन आंध्र प्रदेश सरकार की मौजूदगी में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के 38 वाच टावरों को किट सौंपी गई। डीजी अनूप सिंह ने कहा कि मैंने देखा है कि पीलीभीत में हमारे वाचर दुर्गम स्थानों एवं कठितनतम परिस्थितियों में कार्य करते हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व का यह सराहनीय कदम हैं जोकि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ से यह संसाधन अपने कर्मचारियों को उपलब्ध कराए गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

निश्चित ही कर्मचारियों का इससे मनोवल बढ़ेगा और वह उत्साह पूर्वक अपना कार्य कर सकेंगे। प्रभागीय वनाधिकारी पीलीभीत टाइगर रिजर्व मनीष सिंह ने बताया कि डब्ल्यू डब्ल्यू एफ की ओर से किट में वाटरफिल्टर, सोलर होमलइट, कुर्सी मेज, संदूक, मच्छरदानी, हैंड पंप, गद्दा, चादर, थाली, गिलास, चम्मच, मग, बाल्टी, कढ़ाई, फ्राईवेन व पोर्टेबल शौचालय प्रदान किया गया है। वरिष्ठ रियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने कहा डब्ल्यू डब्ल्यू एफ संरक्षण में लगे लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम में प्रभागीय निदेशक भरत कुमार डी के , परियोजना अधिकारी देवल कदम, वन क्षेत्राधिकारी सहेन्द यादव, सोबरन लाल, समीर अहमद उपस्थिति रहे।