विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बच्चों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
Pilibhit News - विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने खाग गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में 2024 बैच के छात्रों ने स्कूली बच्चों को हाथ धोने और दांतों की सफाई के तरीके सिखाए। स्वच्छता और स्वस्थ आदतों पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली।

पीलीभीत। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मेडिकल कालेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से ग्राम खाग स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। महाविद्यालय के 2024 बैच के लगभग 30 छात्र-छात्राओं ने बच्चों को हाथ धोने और दांतों की सही तरीके से सफाई करने की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान स्वच्छता के महत्व, संक्रमण से बचाव और दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हुमा खान और डॉ. वर्तिका अग्रवाल के निर्देशन में हुआ।
वहीं 2024 बैच के छात्र फजायल, अर्जुन और अंशिका का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने कहा विश्व स्वास्थ्य दिवस जैसे अवसर समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


