ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतचुनाव से दूरी बना कर काम करने जा रहे मजदूर, संभावित प्रत्याशियों का बिगड़ रहा गणित

चुनाव से दूरी बना कर काम करने जा रहे मजदूर, संभावित प्रत्याशियों का बिगड़ रहा गणित

गांव के लोग काम धंधे के लिए दूसरे राज्यों की तरफ रुख कर रहे हैं। इससे संभावित प्रत्याशियों का गणित बिगड़ने लगा है। उन्हें मतदान तक जाने से रोकने के...

चुनाव से दूरी बना कर काम करने जा रहे मजदूर, संभावित प्रत्याशियों का बिगड़ रहा गणित
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 12 Apr 2021 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

पूरनपुर/घुंघचाई। हिन्दुस्तान संवाद

गांव के लोग काम धंधे के लिए दूसरे राज्यों की तरफ रुख कर रहे हैं। इससे संभावित प्रत्याशियों का गणित बिगड़ने लगा है। उन्हें मतदान तक जाने से रोकने के लिए हर संभव जतन किए जा रहे हैं। आंकलन किया जा रहा है कि गांव से अगर लोग काम धंधे के लिए जाएंगे तो मतदान प्रतिशत पर असर पड़ेगा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीसरे चरण में पीलीभीत में 26 अप्रैल को मतदान है। संभावित प्रत्याशी सीट को हासिल करने के लिए मेहनत करने में जुट गए हैं। हर संभावित प्रत्याशी अपने अपने हिसाब से वोटरों की आंकड़ेबाजी कर रहा है। वहीं पंचायत चुनाव के इस शोर में ही काम की तलाश में श्रमिकों का दूसरे राज्यों में जाना शुरू हो गया है। बताते हैं कि पूरनपुर और कलीनगर तहसील क्षेत्र के कई गांवों से हर साल गेहूं की कटाई आदि काम करने के लिए मजदूर हरियाणा, पंजाब, रूद्रपुर, सितारगंज, पंतनगर आदि जगहों पर जाते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में मजदूर जाते देखे जा रहे हैं। श्रमिकों के बाहर जाने से संभावित प्रत्याशियों का गणित बिगड़ रहा है। वे परेशान हैं। श्रमिकों को मतदान के दिन तक रोकने के लिए हर संभव प्रयास भी किए जा रहे हैं। वहीं श्रमिक कोई न कोई बहाना कर रुकने की बात से इंकार रहे हैं। बताते हैं कि जिन गांवों के श्रमिक बाहर के जिलों में हैं उनको भी मतदान के लिए गांव में लाने के लिए पंचायत पद के संभावित प्रत्याशी प्रलोभन दे रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें