साधकों को बताया आसनों का लाभ
Pilibhit News - श्री आर्य समाज मंदिर में महिला योग शक्ति दिवस मनाया गया, जहां विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया गया। प्रधान संजय अग्रवाल और अन्य सदस्यों ने आयोजन की शुरुआत की। डा. नीलिमा शर्मा ने महिलाओं को योग के...

श्री आर्य समाज मंदिर में महिला योग शक्ति दिवस मनाया गया। पुष्पांजलि के साथ प्रधान ने सूक्ष्म क्रियाओं के साथ आयोजन को शुरू कराया। इसमें तमाम योग और आसन लगाए गए। संस्थान के प्रधान संजय अग्रवाल, संगठन मंत्री मोहित अग्रवाल, उपाध्यक्ष तृप्ति मिश्रा, डॉ. नीलिमा शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, केंद्र संचालक राजीव सिंघल तथा अन्य साधकों कामनी सिंह, नेहा असावा, नीलम सिंह, सुनील आदि ने आयोजन का शुभारंभ किया। गायत्री मंत्र का श्रद्धा पूर्वक पाठ किया गया। महिलाओं के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। डा.नीलिमा शर्मा ने महिलाओं को बताया कि योग करना क्यों आवश्यक है। योग का महत्व विस्तार से समझाया गया। विभिन्न आसनों यथा वीरभद्रासन, मंडूकासन , त्रिकोणासन गोमुखासन, अर्ध मत्स्येंद्र आसान और विशेष रूप से शवासन का महत्व समझाया गया। इन आसनों को अत्यंत ही सरगर्वित ढंग से विवेचन किया गया और महिलाओं के शरीर और उनके विभिन्न अंगों पर पढ़ने वाले प्रभावों को विस्तार से समझाया गया। प्राणायाम और ध्यान की भी आवश्यकता बताई गई। रमेश कुमार द्वारा सुप्त वज्रासन, नमस्कार आसन और विजयसन के द्वारा शरीर के अंगों को किस तरह से सक्रिय और स्वस्थ रखा जा सकता है। उस पर गहराई से बताया गया। और उनका प्रदर्शन भी कराया गया अंत में शांति पाठ के बाद आज की विशिष्ट कक्षा का समापन किया गया
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।