बूंदीभूड़ की महिलाओं को उत्तराखंड बॉर्डर पर रोका
पीलीभीत में बूंदीभूड़ में शराब की दुकान खोलने का विरोध कर रही महिलाओं को उत्तराखंड बॉर्डर पर रोक दिया गया। महिलाएं शराब की दुकान हटाने और मुकदमे वापस लेने की मांग कर रही हैं। पिछले दिनों इस मुद्दे पर महिलाओं और पुलिस में झड़प हुई थी। अब महिलाएं जिला मुख्यालय जाकर डीएम से मिलना चाहती हैं।

पीलीभीत। बूंदीभूड़ में शराब की दुकान खोलने का विरोध करने वाली महिलाओं समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद जिला मुख्यालय आ रही महिलाओं की बस को उत्तराखंड बॉर्डर पर रोक दिया गया। कलेक्ट्रेट में पुलिस को तैनात किया गया है। ताकि किसी भी स्थिति निपटा जा सके। महिलाएं दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने और शराब की दुकान हटवाने की मांग कर रही हैं। पिछले दिनों कलीनगर तहसील के अंतर्गत माधोटांडा के गांव बूंदीभूड़ में शराब की दुकान खोलने को लेकर महिलाओं और पुलिस में नोंकझोंक के बाद मारपीट हो गई थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को बैकफुट पर आना पड़ा था।
बीते दिवस शुक्रवार को 43 नामजद समेत 15 अज्ञात पर माधोटांडा में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। शनिवार को बूंदीभूड की महिलाओं ने लामबंदी कर जिला मुख्यालय पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात करने का निर्णय किया है। सभी महिलाएं उत्तराखंड के बॉर्डर से होते हुए पीलीभीत आने को निकली थी। उत्तराखंड बॉर्डर पर महिलाओ को रोक दिया गया है। हांलाकि महिलाएं मुख्यालय आने को लेकर जिद पर है। बता दें कि बीते दिवस बूंदीभूड़ में कई संगठनों ने पहुंच कर लोगों से मुलाकात की थी। इधर जिला मुख्यालय पर काफी संख्या में एहतियातन पुलिस बल लगाया गया है। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य कुमुद गंगवार को भी कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले आसाम चौराहे पर पुलिस ने रोक लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


