ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतमहिलाओं ने पुत्रों की दीर्घायु और संपन्नता की मांगी मनौती

महिलाओं ने पुत्रों की दीर्घायु और संपन्नता की मांगी मनौती

रविवार को नगर समेत देहात क्षेत्र में सकट चतुर्थी का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया। महिलाओं ने व्रत रखकर गुड़ और तिल से देवी देवताओं की पूजा अर्चना की और...

महिलाओं ने पुत्रों की दीर्घायु और संपन्नता की मांगी मनौती
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 01 Feb 2021 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

पूरनपुर। हिन्दुस्तान संवाद

रविवार को नगर समेत देहात क्षेत्र में सकट चतुर्थी का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया। महिलाओं ने व्रत रखकर गुड़ और तिल से देवी देवताओं की पूजा अर्चना की और अपने पुत्रों की दीर्घ आयु व धन सम्पदा के लिए मनौती मांगी। इस मौके पर गांवों में पर्व से सम्बंधित महिलाओं को कहानियां भी सुनाई गई।

गांव अमरैयाकलां में महिलाओं ने सकट चतुर्थी के पर्व का व्रत रखा। सभी महिलाएं एक जगह पर एकत्रित हुईं। उन्होंने अपने पुत्र की दीर्घ आयु और धन सम्पन्नता के लिए गुड़, तिल से देवी देवताओं की पूजा अर्चना की। एक दूसरे को प्रसाद के रूप में गुड़ और तिल वितरित किए। इसके अलावा क्षेत्र के गांव घुंघचाई, सिमरिया, घाटमपुर, गोपालपुर, कसगंजा, गुलड़िया भूपसिंह खाता, सुखदासपुर, महादिया, तकियादीनारपुर, रम्पुराफकीरे, सबलपुर, नवदियाधनेश, सुंदरपुर, ककरौआ, देवीपुर, प्रसादपुर, नवदिया टोडर आदि गांव में भी महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा अर्चना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें