ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतमिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को मिली सौगात

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को मिली सौगात

मिशन शक्ति मुहिम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नारी शक्ति को नमन किया गया। सुनगढ़ी व कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क, जिला पुनर्वास...

मिशन शक्ति मुहिम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नारी शक्ति को नमन किया गया। सुनगढ़ी व कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क, जिला पुनर्वास...
1/ 2मिशन शक्ति मुहिम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नारी शक्ति को नमन किया गया। सुनगढ़ी व कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क, जिला पुनर्वास...
मिशन शक्ति मुहिम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नारी शक्ति को नमन किया गया। सुनगढ़ी व कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क, जिला पुनर्वास...
2/ 2मिशन शक्ति मुहिम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नारी शक्ति को नमन किया गया। सुनगढ़ी व कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क, जिला पुनर्वास...
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSat, 24 Oct 2020 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

पीलीभीत। हिन्दुस्तान संवाद

मिशन शक्ति मुहिम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नारी शक्ति को नमन किया गया। सुनगढ़ी व कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क, जिला पुनर्वास केंद्र पर दिव्यांग महिलाओं को उपकरण और यूडीआईडी कार्ड व जिला उद्योग केंद्र की तरफ से कलेक्ट्रेट में पांच महिलाओं को रोजगार के लिए 39 लाख का लोन बतौर सौगात दिया गया। इन कार्यक्रमों में सदर विधायक, डीएम व एसपी समेत प्रशासनिक अफसरों ने शिरकत करते हुए विभिन्न प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके अलावा जिले भर के थानों में महिला हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया गया। जागरुकता रैली भी निकाली गई।

जिला पुनर्वास केंद्र पर शुक्रवार को डीएम पुलकित खरे और सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने शुक्रवार को दिव्यांग महिलाओं को सशक्त बनाए जाने के लिए दिव्यांग भरण पोषण योजना के तहत दिव्यांग पेंशन स्वीकृति पत्र दिए। साथ ही यूडीआईडी और सहायक उपकरण बांटे। अफसरों के हाथों सरकारी मदद मिलने पर दिव्यांग महिलाओं के चेहरे खिल उठे। इसमें 25 दिव्यांग महिलाओं को सहायक उपकरण, 40 दिव्यांग महिलाओं को पेंशन स्वीकृति पत्र और 260 महिलाओं को यूडीआईडी कार्ड दिए गए। इस दौरान डीएम ने जिला सशक्तिकरण अधिकारी केपी सिंह से दिव्यांग महिलाओं की अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को भी सुने और समाधान कराए। इसमें राशन कार्ड, कन्या सुमंगला आदि योजनाओं में फॉर्म भरवाकर लाभ दिलाए। इस दौरान जिला सशक्तिकरण विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

विधायक और डीएम ने हेल्पडेस्क का किया उद्घाटन

सदर कोतवाली में विधायक संजय सिंह गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और डीएम पुलतिक खरे ने फीता काटकर हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया। विधायक सदर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई मे सरकार द्वारा की गई मिशन शक्ति पहल नायाब है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन जागरूक बन रही हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार में महिलाओं को उचित सम्मान मिल रहा है। डीएम पुलकित खरे ने कहा कि महिला हेल्पडेस्क पर महिलाएं नि:संकोच अपनी शिकायत कर सकती हैं। एसपी जयप्रकाश ने कहा कि प्रत्येक थानों में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है। जिस पर महिला सुरक्षाकर्मियों को जन सुनवाई के लिए नामित किया गया है और जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता को एक रसीद मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, मुख्य कोषाधिकारी रेनू बौद्व, सीएमओ डा. सीमा अग्रवाल, एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी आदि मौजूद रहे।

सभी थानों में हेल्पडेस्क शुरू

जहानाबाद थाने में सीओ ट्रेनी अतुल मिश्रा, बरखेड़ा थाने में विधायक किशन लाल राजपूत, गजरौला थाने में किशन राजपूत और सीओ सदर उत्तम सिंह ने फीता काटकर किया। इसके अलावा न्यूरिया, अमरिया, हजारा, पूरनपुर, बिलसंडा, बीसलपुर, सेहरामऊ उत्तरी आदि सभी थानों में महिला हेल्पडेस्क शुरू की गई।

रोजगार के लिए पांच महिलाओं को 39 लाख का लोन

मिशन शक्ति के तहत जिले की पांच महिलाओं को 39 लाख रुपये का लोन दिया गया, ताकि महिलाएं रोजगार शुरू कर अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। जिला उद्योग केंद्र की ओर से कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम पुलकित खरे ने पांचों महिलाओं को स्वीकृत-पत्र बांटे।

बॉसुरी उद्योग के लिए शाइस्ता को दो लाख, डेरी प्रोडक्ट्स के लिए राधा देवी को पांच लाख, रेडीमेट गारमेंट उद्योग के लिए साइमा शम्सी को पांच लाख, ब्यूटी पार्लर के लिए अनीता को दो लाख, स्टील ग्रिल व आयरन के कार्य केलिए नूरजहां को 25 लाख का स्वीकृति पत्र दिया।

रैली निकालकर महिलाओं को किया जागरूक

पीलीभीत। मिशन शक्ति अभियान के सातवें दिन शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई। विकास खंड मरौरी के बरहा गांव में महिला कल्याण विभाग की स्वर्णा पांडे, हिमांशी राज, जय श्री सिंह और कर्माराव ने महिलाओं को एकत्र कर रैली निकाली और मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के बारे में बताया। विभाग ने टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबी सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें