तराई में वट वृक्ष का पूजन कर मांगी पति की दीर्घायु समेत परिवार के लिए मांगी समृद्धि

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में महिलाओं ने वट सावित्री का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना की। निर्जला व्रत रखते हुए, उन्होंने विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा की और फल-फूल अर्पित किए। इस अवसर पर, महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा भी सुनी।

तराई में वट वृक्ष का पूजन कर मांगी पति की दीर्घायु समेत परिवार के लिए मांगी समृद्धि

पीलीभीत। जिले में वट सावित्री का पूजन कर महिलाओं ने परिवार क सुख समृद्धि और पति की दीघार्यु की कामना की। निर्जला व्रत रह कर सुहागिन महिलाओं ने विधि विधान से पूजन किया। फल फूल और प्रसाद आदि वट वृक्ष को अर्पित कर जल अर्पित किया। अखंड सौभाग्य और संतान प्राप्ति का पर्व वट सावित्री व्रत शनिवार को जिलेभर में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखकर वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से काली मंदिर के पास वट वृक्ष स्थल, यशंवतरी देवी परिसर, वल्लभनगर, शुगर फैक्ट्री, पूरनपुर, बीसलपुर, कलीनगर, अमरिया आदि क्षेत्रों में महिलाओं ने वट सावित्री पूजन किया।

सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने बरगद के पेड़ को जल अर्पित किया, रोली-चंदन से तिलक लगाया और फल-फूल चढ़ाए। इसके बाद सौभाग्य की कामना के साथ कच्चे सूत को वृक्ष के तने पर 7 और 11 बार लपेटते हुए परिक्रमा की। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी वृक्ष के नीचे देवी सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस पाए थे। पूजा के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से सावित्री-सत्यवान की पौराणिक कथा सुनी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।