टेंपो में बैठी महिला की अटैची का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात चोरी
Pilibhit News - जहानाबाद में एक महिला का टेंपो में रखा बैग चोरी हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि टेंपो चालक ने जानबूझकर उसके बैग को टेंपो की छत पर रखा। उसकी अटैची का ताला टूटा और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब थे। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जहानाबाद। टेंपो में बैठी महिला की अटैची का ताला तोड़कर नकदी,जेवरात चोरी कर लिए गए। महिला के मुताबिक टेंपो चालक ने जानबूझकर अटैची को टेंपो की छत पर रखवा दिया था। महिला ने टेंपो में पीछे लटके एक युवक पर महिला ने घटना को अंजाम देने का शक जताया है। महिला ने एसपी और सीओ सदर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के थाना सितारगंज क्षेत्र के वार्ड पांच निवासी गुलिस्ता पत्नी बाबू रजा ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा गया कि 12 अप्रैल को शाम सवा चार बजे वह बस से अपने बहन के घर थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम मुडलिया में आई।
वहां से अपनी बहन और भांजी के साथ जहानाबाद पहुंची, जहानाबाद से वह टेंपो पर नबावगंज जाने के लिए बैठी थी। नबावगंज में उसकी मौसी के घर विवाह समारोह था। टेंपो में उसके चालक ने उसके बैग ऊपर रखवा दिए। एक अटैची भी उसने टेंपो पर ऊपर रख दी। अटैची में उसके और उसकी भांजी के सोने-चांदी के जेवर और पांच हजार रुपये रखे थे। नबावगंज जाने के बाद जब उसने अटैची देखी तो उसका ताला टूटा हुआ था। उसमें रखे सोने और चांदी के जेवरात और नकदी गायब थी। जब उसने विरोध किया तो टेंपो चालक वाहन लेकर भाग गया। पीड़िता के अनुसार टेंपो में दो युवक मौजूद थे। उसके अटैची और बैग रखने के बाद उनमे से एक युवक टेंपो के ऊपर जाकर बैठ गया था। पीड़िता ने आशंका जताई है कि वहीं युवक सामान लेकर चला गया है। एसपी के जहानाबाद पुलिस ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


