पुत्री के अश्लील फोटो किए वायरल
Pilibhit News - जहानाबाद के एक गांव की महिला ने अपनी पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। 31 जनवरी को सुनील ने उसे बहलाकर ले गया और 10 फरवरी को छोड़ दिया। आरोपी ने फिर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी पुत्री को 31 जनवरी को थाना सुनगढी क्षेत्र के ग्राम उगनपुर निवासी सुनील बहलाकर ले गया था। उसने समाज के कारण पुलिस में शिकायत नहीं की। 10 फरवरी को सुनील अपने पिता गंगाराम की मदद से रात 11 बजे गांव के पास उसकी पुत्री को छोडकर फरार हो गया। उसकी पुत्री ने घर आकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अगले दिन आरोपी ने उसकी पुत्री के फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जिसकी जानकारी रिश्तेदारों के माध्यम से उसको हुई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



