Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsWoman Injured in Road Accident While Fetching Medicine Dies En Route to Hospital
कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

संक्षेप:

Pilibhit News - एक महिला बाइक से दवा लेने जा रही थी, तभी उसकी बाइक को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर महिला को अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।...

Sat, 6 Sep 2025 04:05 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

बाइक से दवा लेने जा रही महिला सड़क हादसे में घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में महिला की मौत हरे गई। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। थाना घुंघचाई के रहने वाले विनोद की पत्नी कृष्णा भांजे कपिल के साथ शुक्रवार को बाइक से माधोटांडा अपनी दवा लेने जा रही थी। माधोटांडा रोड पर एक धार्मिक स्थल के पास अनियंत्रित गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हादसे में कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस से उन्हें उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। जानकारी लगते महिला के परिजन अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर जीतू गौतम ने घायल कृष्णा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्तें में उनकी मौत हो गई। खबर जब घर पहुंची तो कोहराम मच गया। इसके अलावा गांव रंपुरा फकीरे के रहने वाले हरी दर्यान भी कार की टक्कर से घायल हो गए। उनको भी सीएचसी से पीलीभीत रेफर किया गया।