समझौते के नाम पर ठगी करने का आरोप

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पूरनपुर की एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी अपने प्रेमी के साथ चली गई। एक व्यक्ति ने उसे समझौता कराने का आश्वासन देकर पचास हजार रुपए मांगे। महिला ने चालीस हजार दिए, लेकिन उसे फर्जी दस्तावेज मिले। फिर उस व्यक्ति ने और पैसा मांगा और मना करने पर मारपीट की।

समझौते के नाम पर ठगी करने का आरोप

पूरनपुर। थाना हजारा क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी अपने प्रेमी के साथ चली गई। आरोप है पड़ोस के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने समझौता कराकर युवती को वापस दिलाने का आश्वासन देते हुए पचास हजार रुपए मांगे। महिला ने चालीस हजार दे दिए। उसके बाद रुपए लेने वाले व्यक्ति ने समझौते का फर्जी दस्तावेज दे दिया। आरोप है रुपए लेने वाले व्यक्ति ने महिला से दस रुपए और मांगे। मना करने पर महिला से छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।