विवाहिता से छेड़छाड़,विरोध पर धमकाया
Pilibhit News - पीलीभीत के एक गांव में एक महिला ने अपने देवर नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया कि 3 मार्च की रात को उसका देवर शराब पीकर घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। आरोपी फरार हो गया है।

पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 3 मार्च की रात आठ बजे वह घर में अकेली थी। इस दौरान गांव का ही निवासी उसका देवर नीरज पुत्र मूलचंद उसके घर में शराब पीकर घुस आया। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। इस दौरान अचानक उसके पति घर पर आ गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


