दहेज प्रताड़ना में मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप
एक महिला ने सुनगढ़ी थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें कहा गया है कि उसकी शादी 2023 में हुई थी। शादी के बाद से ससुरालवालों ने उसे मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तौर पर प्रताड़ित किया। 21 जून 2026 को पति के साथ उसे घर से निकाल दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई।

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी मई 2023 में गांव के ही गिरीश कुमार से हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन पिछले दो वर्षों से उसे मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि ससुर कोमिल प्रसाद, सास रामवती, देवर जगदीश कुमार तथा ननद मंजू देवी और प्रियंका लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे। 21 जून 2026 की शाम करीब साढ़े आठ बजे आरोपियों ने उसे और उसके पति को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पीड़िता ने मायके से पिता और भाई को बुलाया। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद ससुर और देवर ने उसके कपड़े फाड़े, मारपीट की तथा भाई की गर्दन दबाकर जान लेने का प्रयास किया। ननद पर डंडे से हमला करने का भी आरोप है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


