मां-बेटी से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Mar 30, 2026 04:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - एक महिला ने थाना जहानाबाद में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने कहा है कि उसके पड़ोसी और उनके पिता उसे परेशान कर रहे हैं। आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करते हैं और उसकी नाबालिग बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। 22 मार्च को, आरोपी ने उसके घर के दरवाजे पर ईंट मारी और जब उसने विरोध किया, तो उसे धमकाया।

मां-बेटी से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसका पडोसी सैंकी और उसके पिता ठाकुर दास उसको परेशान करके उसकी जगह छीनना चाहते हैं आरोपी आए दिन गालीगलौज करते हुए उसको अपमानित करते हैं। उसकी दोनों नाबालिग पुत्रियों के साथ छेडछाड करते हुए अश्लील हरकतें करते हैं। 22 मार्च को रात आठ बजे सैंकी ने उसके घर के दरवाजे पर ईंट मार दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचा दिखाकर धमकाया। थोडी देर बाद आरोपी और उसके पिता उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।

उसके और उसकी दोनों पुत्रियों से छेडछाड भी की। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।