शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
Pilibhit News - एक युवती के साथ झूठे शादी के वादे पर शारीरिक संबंध बनाए गए। गर्भवती होने पर उसे जबरन गर्भपात की दवाई दी गई। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच चल रही है।

शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने जबरन दवाई खिलाकर गर्भपात की दवाई खिला दी। जब शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सुनगढी क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना सुनगढी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि गांव के ही जगदीश पुत्र कोमिल प्रसाद ने उसको प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का झासा दिया। आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। शादी की बात कहने पर आरोपी टालम टोल कर देता था।
इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर आरोपी ने दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। किसी से शिकायत करने पर उसको जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि विवेचना की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


