Pilibhit News: सोना दोगुना करने का झांसा देकर महिला से नकदी व जेवर ठगे
Pilibhit News: पीलीभीत में एक महिला को सोना दोगुना करने का लालच देकर ठग लिया गया। बाजार में सामान खरीदने गई महिला से दो युवकों ने पांच हजार रुपये नकद और जेवरात ले लिए। महिला ने ठगी का एहसास होने पर पुलिस को सूचना दी। थाना सुनगढ़ी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की पहचान के लिए सीसी कैमरों की मदद ली है।

Pilibhit News: पीलीभीत। बाजार में सामान खरीदने गई एक महिला को सोना दोगुना करने का लालच देकर नकदी और जेवर ठग लिए। महिला के पुत्र की तहरीर पर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस सीसी कैमरों के माध्यम से आरोपियों की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला रंजीत सिंह कॉलोनी, गुरुद्वारे वाली गली निवासी राहुल राठौर ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया किउनकी माता गंगा देवी पत्नी स्वर्गीय हरस्वरूप राठौर शनिवार दोपहर करीब दो बजे बाजार सामान खरीदने जा रही थीं। रास्ते में छतरी चौराहे के समीप दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर सोना दोगुना करने का झांसा दिया।
उनकी बातों में आकर महिला ने अखाड़ा मंदिर के पास आरोपितों को पांच हजार रुपये नकद तथा कान के कुंडल, अंगूठी सहित अन्य जेवर सौंप दिए। इसके बाद दोनों युवक सामान लेकर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद जब महिला को ठगी का एहसास हुआ तो उसने परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


