महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ,भर्ती

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत के मोहल्ला बेनी चौधरी में एक विवाहिता ने पति के साथ विवाद के बाद जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा, तो वह बेहोश पड़ी थी।

महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ,भर्ती

पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेनी चौधरी में रविवार सुबह विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी नगमा का अपने पति चंदबाबू के साथ रविवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद नगमा ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ पी लिया। इसके तुरंत बाद वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक जब नगमा कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। जब उन्होंने कमरे के भीतर जाकर देखा, तो नगमा अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी थी।

उसे तुरंत निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।